फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four people died in crocodile attacks in 40 days

Lakhimpur Kheri News: 40 दिन में चार लोगों की मगरमच्छों के हमले में गई जान

Wed, 17 Sep 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Four people died in crocodile attacks in 40 days
विज्ञापन




लखीमपुर खीरी। बाढ़ और बारिश की दुश्वारियों के बीच आबादी के करीब नदी, नालों या फिर तालाबों में मगरमच्छों के आने से लोगाें पर खतरा बढ़ गया है। बीते 40 दिनों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मगरमच्छों के हमले में चार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि तीन लोग घायल भी हुए हैं। यहीं नहीं कई जगहों पर आबादी के करीब मगरमच्छों के डेरा जमाने से लोगों में दहशत है।

बीती आठ सितंबर की शाम मझगईं क्षेत्र में मुर्गहा गांव निवासी ब्रदी के 22 वर्षीय पुत्र श्रीवास्तव उर्फ कुक्कू की मगरमच्छ के हमले में मौत हो गई थी। घटना उस वक्त हुई थी, जब कुक्कू अपने साथी मंगल व अन्य लोगों के साथ वह काम कर घर लौट रहे था। इस दौरान सुतिया नाला पार करते समय किनारे पर घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने अचानक से कुक्कू पर हमला कर दिया और कमर से पकड़कर उसे पानी के अंदर खींच ले गया था।इससे पहले सात सितंबर को गांव जयंदरपुर निवासी रामसागर निषाद (50) पुत्र कामता की मौत मगरमच्छ के हमले में हुई थी। रामसागर अपने बेटे विष्णू के साथ गांव किनारे चौका नदी के सुतिया नाले में मछली पकड़ने गए थे। वहीं नाले में मौजूद मगरमच्छ ने हमला कर दिया। विष्णू तो बच गया, पर रामसागर को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले गया था।
विज्ञापन

बीती नौ अगस्त को पलिया क्षेत्र की मकनपुर ग्राम पंचायत के चंबरबोझ गांव निवासी जगदीश का 29 वर्षीय पुत्र मिथुन रात में खाना खाने के बाद पास ही स्थित रपटा पुल के किनारे खड़ा था। सुहेली नदी का पानी बढ़ने से रपटा पुल पर काफी तेज धार पर पानी बह रहा है। इस दौरान पानी से निकलकर एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे पानी में खींच ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वन रेंज शारदा नगर के महेवागंज इलाके में सोमवार देर शाम कंडवा नदी को पारकर बेटी के घर जा रहे फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव अंजनापुर निवासी 56 वर्षीय श्याम प्यारे को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। उनका अब तक कहीं पता नहीं चला है। जिन क्षेत्रों में मगरमच्छ देखे जा रहे हैं वहां वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। साथ ही जलस्रोतों से दूर रहने को कहा है।


निघासन, सिंगाही व पलिया समेत महेवागंज इलाके में ज्यादा आतंक



बरसात का मौसम शुरू होते ही नदियों और तालाबों का जलस्तर बढ़ने के साथ जलीय जीवों का बाहर निकलना आम हो गया है। इसमें मगरमच्छ आबादी के कररीब लगातार देखे जा रहे हैं। इसमें

निघासन, सिंगाी, पलिया कलां और महेवागंज इलाके में मगरमच्छों का ज्यादा आतंक है। महेवागंज इलाके की कंडवा और जुनई में मगरमच्छों ने इन दिनों डेरा हुआ है। अभी कुछ दिन पहले क्षेत्र में प्राचीन लिलौटी नाथ शिव मंदिर परिसर के समीप कंडवा नदी घाट के पास विशाल मगरमच्छ को लोगों ने देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article