फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four officers will keep an eye on development plans

Lakhimpur Kheri News: विकास योजनाओं पर नजर रखेंगे चार अफसर

Sat, 05 Aug 2023 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four officers will keep an eye on development plans
लखीमपुर खीरी। विकास योजनाओं में पारदर्शिता और उनके बेहतर ढंग से क्रियान्वयन के लिए सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने ग्राम विकास विभाग के चार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। यह अधिकारी विकास योजनाओं पर सीधी नजर रखेंगे। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की भी समीक्षा कर सीओ को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा और उपायुक्त स्वत: रोजगार को जिम्मेदारी सौंपी है। इन अधिकारियों को ब्लॉक आवंटित कर दिए गए हैं। सीडीओ ने बताया कि इन दिनों गोआश्रय स्थलों की व्यवस्था, सामान्य प्रबंधन, गोसंरक्षण, पेयजल की व्यवस्था, मौसम के मुताबिक शेड आदि की व्यवस्था पर लगातार फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत हर ग्राम पंचायत में शिलापट लगाए जाने हैं और कार्यक्रम आयोजित होेने हैं। यह अधिकारी इनकी व्यवस्था की माॅनिटरिंग और समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट देंगे। उन्होंने बताया कि यह अधिकारी विकास कार्याें की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति आख्या देंगे। यदि किसी ब्लाक, गांव में कोई समस्या आती है तो यह अधिकारी अपने स्तर से निस्तारित करेंगे। यह अधिकारी अपने ब्लाकों की माॅनिटरिंग करते हुए हर शनिवार को अपनी रिपोर्ट सीडीओ को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं और कार्यक्रमों पर रहेगी नजर

गोआश्रय स्थलों का सामान्य प्रबंधन

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का क्रियान्वयन
ग्राम्य विकास से संबंधित ब्लॉकों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाएं।
सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाएं
मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना
पंचायतराज विभाग और स्वच्छता मिशन के कार्य

इन अधिकारियों को इन ब्लाक की जिम्मेदारी
1. परियोजना निदेशक शोभानाथ-लखीमपुर, ईसानगर, निघासन और फूलबेहड़
2. जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी-पलिया, रमियाबेहड़ और बिजुआ।
3.उपायुक्त मनरेगा विपिन चौधरी-धौरहरा, नकहा, मितौली और बेहजम ब्लाक
4.उपायुक्त स्वत: रोजगार राजेंद्र श्रीवास-गोला, बांकेगंज, मोहम्मदी और पसगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed