{"_id":"600b14ca8ebc3e32e87a9591","slug":"four-hundred-farmers-from-tikunia-singahi-nighasan-left-for-delhi-lakhimpur-news-bly434636452","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनियां, सिंगाही, निघासन से चार सौ किसान दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनियां, सिंगाही, निघासन से चार सौ किसान दिल्ली रवाना
विज्ञापन
निघासन। दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह सिरसा ने यहां पहुंचकर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में डीएम-एसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दिल्ली जाने वाले किसानों को न रोकने की अपील की। उसके बाद तिकुनियां, सिंगाही और निघासन से करीब चार सौ किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक, चार पहिया वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एसडीएम और सीओ खुद किसानों को लेकर निघासन होते हुए पलिया की ओर गए।
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह सिरसा शुक्रवार को कस्बे में पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारे में माथा टेका। उसके बाद उन्होंने गेस्ट हाउस में मौजूद डीएम और एसपी से मुलाकात की। उधर, तिकुनिया के राष्ट्रीय सिख संगठन जसबीर सिंह विर्क के आवास पर एकत्रित होकर किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
एसडीएम ओपी गुप्ता, सीओ प्रदीप कुमार वर्मा ने किसानों के रवाना होने के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और किसानों को लेकर निघासन होते हुए पलिया की ओर चले गए।
विज्ञापन
किसानों के बुलावे पर पलिया के गुरुद्वारा पहुंचे दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष
पलियाकलां। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान और अकाली दल के प्रवक्ता किसानों के बुलावे पर शुक्रवार को पलिया गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों से काफी देर तक बातचीत की। साथ ही प्रशासन की तरफ से किसानों को भेजे जा रहे नोटिस के बारे में जानकारी दी। इससे पहले निघासन में भी वह पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने डीएम और एसपी से वार्ता की थी। उन्होंने बताया कि किसानों को दिल्ली जाना है तो जाएं, प्रशासन उन्हें नहीं रोकेगा, पर शांति व्यवस्था बनाए रखें।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान और अकाली दल के प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा शुक्रवार को पलिया गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से वार्ता करते हुए दिल्ली में चल रहे कृषि कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वह केवल इसलिए यहां आए हैं क्योंकि किसानों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से लगातार किसानों को नोटिस दिए जा रहे हैं, जिसके बारे में चर्चा करने के लिए वह यहां आए हैं।
उन्होंने बताया कि डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल से भी उनकी बात हुई है, जिस पर प्रशासन ने बेवजह परेशान किए जा रहे किसानों को राहत देने और प्रशासनिक सहयोग देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जो किसान दिल्ली जाना चाह रहे हैं, उनको भी प्रशासन नहीं रोकेगा। वह बिना शोर-शराबा और कानून का पालन करते हुए जाएं। इस दौरान दिल्ली गुरुद्वारा से उनकी टीम में जगदीप सिंह, भूपेंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरमीत सिंह आदि शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रही।