{"_id":"69e908a145b2efebfc0a09f2","slug":"four-deep-freezers-are-out-of-order-leaving-bodies-on-ice-in-the-postmortem-house-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-173278-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चार डीप फ्रीजर खराब, पोस्टमॉर्टम हाउस में बर्फ पर रखे जा रहे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चार डीप फ्रीजर खराब, पोस्टमॉर्टम हाउस में बर्फ पर रखे जा रहे शव
Wed, 22 Apr 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस की व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई हैं। यहां शवों को सुरक्षित रखने के लिए लगाए गए छह डीप फ्रीजर में से चार कई दिन से खराब पड़े हैं। ऐसे में शवों को बर्फ के सहारे सुरक्षित रखने की मजबूरी बन गई है, जिससे परिजनों और कर्मचारियों दोनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डीप फ्रीजर खराब होने से सबसे ज्यादा परेशानी अज्ञात शवों और उन शवों के साथ हो रही है, जिनका पोस्टमाॅर्टम कागजी कार्रवाई में देरी के चलते समय पर नहीं हो पाता। बढ़ते तापमान के बीच स्थिति और गंभीर हो गई है।
पोस्टमॉर्टम हाउस में आने वाले शवों को फिलहाल हॉल में रखा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर मृतकों के परिजनों से बर्फ मंगवाई जाती है और उसी पर शव रखकर उन्हें सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है। इससे परिजनों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि खराब डीप फ्रीजर को ठीक कराने के लिए उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। एक बार मैकेनिक भी आया, लेकिन डीप फ्रीजर को देखकर ही लौट गया। इसके बाद से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- -
इस संबंध में जानकारी लेकर सभी डीप फ्रीजर की जांच कराई गई थी, जो सही पाए गए थे। यदि अब कोई खराबी आई है तो उसे जल्द ठीक कराया जाएगा।
-डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ