फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former city president of BJP climbed the tower to get payment to his brother

Lakhimpur Kheri News: भाई को भुगतान दिलाने के लिए टावर पर चढ़े भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष

Thu, 21 Mar 2024 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Former city president of BJP climbed the tower to get payment to his brother
नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज में टावर पर चढ़े सुनील गुप्ता।
गोला गोकर्णनाथ। सीजीएनपीजी कॉलेज से भाई को ठेके की धनराशि दिलाने की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता मोहल्ला मुन्नूगंज स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गए। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार के आश्वासन पर वह टावर से नीचे उतरे, तब जाकर अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

घटनाक्रम बुधवार शाम का है। मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2013 में उनके भाई राजीव कुमार गुप्ता ने सीजीएनपीजी कॉलेज की छत के ऊपर हाल बनाने का ठेका लिया था। जिसका करीब 90 हजार रुपये बकाया है। कई बार प्रार्थनापत्र देने और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। भुगतान को लेकर वर्ष 2023 में 18 से 20 अक्टूबर तक सुनील गुप्ता ने सीजीएनपीजी कॉलेज प्रबंधन पर बकाया भुगतान न दिए जाने का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल की थी।
विज्ञापन

एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने छह सदस्यीय समिति का गठन कर प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने भूख हड़ताल खत्म कर दी थी। कई माह बीतने के बाद भी जब धनराशि नहीं मिली तब उन्होंने बुधवार को टावर पर चढ़कर धनराशि दिलाने की मांग की। उनके टावर पर चढ़ते ही अफसरों में खलबली मच गई। तहसीलदार सुखबीर सिंह ने बताया कि गठित कमेटी जांच कर रही है। शीघ्र निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य राजीव गुप्ता ने कराया था, जिनको भुगतान के लिए दावा करना चाहिए था। लेकिन वह कभी नहीं आए। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, कोई बकायेदारी नहीं है। मामले की जांच चल रही है। जांच कमेटी का जो निर्णय होगा, वह माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed