फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Form a special cell to monitor the cases

Lakhimpur Kheri News: विशेष सेल का गठन कर प्रकरणों की करें निगरानी

Mon, 06 Oct 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 06 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Form a special cell to monitor the cases
गोला में कॉरिडोर निर्माण का निरीक्षण करते याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में रविवार को विधान परिषद की याचिका समिति पहुंची। कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक की, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की। सभी अधिकारियों से परिचय लेने के बाद उनके विभागों से संबंधित याचिकाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

याचिका समिति सभापति अशोक अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति से प्रेषित संदर्भ और याचिकाओं का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाए और उसकी सूचना समिति को समय पर भेजी जाए। साथ ही जिले में एक विशेष सेल का गठन किया जाए, जिससे प्रकरणों की निगरानी हो सके। समिति के सदस्यों अनूप गुप्ता व उमेश द्विवेदी ने भी विभागों से कई बिंदुओं पर प्रश्न पूछे। लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान एवं फॉलोअप की ठोस व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीडी एसएन चौरसिया ने समिति को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़ी प्रत्येक याचिका पर प्रशासन संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा ने समिति के सभापति और सदस्यों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed