{"_id":"6abab95c1ffce7aa960d1529","slug":"forgetting-the-sacrifices-of-revolutionaries-is-ungratefulness-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-186243-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ‘क्रांतिकारियों के बलिदान को भूलना अहसानफरामोशी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ‘क्रांतिकारियों के बलिदान को भूलना अहसानफरामोशी’
Tue, 29 Sep 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
जयंती पर भगत सिंह का फोटो भेंट करते भगत सिंह निस्वार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह पाली। स
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने उनके जीवन, विचारों और देश के प्रति समर्पण को याद किया। इस दौरान नशामुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और भयमुक्त भारत के निर्माण के साथ देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
लखीमपुर में पंजाबी रसोई सभागार में हुए कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह निस्वार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह पाली ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में सीओ गोला जितेंद्र सिंह परिहार, अनुराग पटेल, अंशुल प्रजापति, पंकज, आनंद मिश्रा, अंकित द्विवेदी, संजय धीमान, विशाल पाठक, रोहित गुप्ता और दिलीप गुप्ता समेत कई लोग शामिल रहे।
पलियाकलां में वनवासी सेवा संस्थान की तरफ से संचालित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में भी जयंती मनाई गई। संस्थान के संरक्षक अजय कुमार चौबे ने भगत सिंह के फांसी के समय के पत्र का जिक्र किया। भाजपा नेता रवि गुप्ता ने बालिकाओं से भगत सिंह की तरह देश के प्रति समर्पित रहने की अपील की।
विज्ञापन
भगत सिंह सेवा संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फुरकान अंसारी ने कहा कि सर्वोच्च बलिदान देने वाले अप्रतिम क्रांतिकारियों को भूलना एहसानफरामोशी है। पूर्व प्राचार्य सुहावनी शुक्ला ने भगत सिंह के जीवन और बलिदान को याद करते हुए नमन किया। कार्यक्रम में सचिव अमित कुमार, वार्डेन मधु सिंह, डॉ. रामशीष राम, अध्यापक रामप्रकाश, रामबाबू, आशा, सरोजनी, रामदुलारी, प्रियंका, रिंका चौधरी, रामसिंह लालमन और सभी बालिकाओं का सहयोग रहा।