फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forgery happened in assistant recruitment process in 73 gram panchayats

73 ग्राम पंचायतों में सहायक भर्ती प्रक्रिया में हुआ फर्जीवाड़ा

Thu, 25 Nov 2021 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Forgery happened in assistant recruitment process in 73 gram panchayats
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधान और सचिवों पर आरोप, पात्रों को दरकिनार कर अपात्र चुने
विज्ञापन

डीपीआरओ ने दोबारा परीक्षण कर पात्रों का चयन करने के दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी। जनपद की 73 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक पदों पर हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी मिली है। प्रधानों और सचिवों ने मनमाने तरीके से अपात्रों का चयन करके फाइनल लिस्ट डीपीआरओ के पास भेज दी, लेकिन इसकी भनक पात्र आवेदकों को भी लग गई। शिकायत प्राप्त होने पर जांच में 73 ग्राम पंचायतों की चयन सूची गड़बड़ मिली तो डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने संबंधित ग्राम पंचायतों को मूल पत्रावलियां वापस कर दोबारा चयन प्रक्रिया 25 नवंबर 2021 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
जनपद की सभी 1165 ग्राम पंचायतों में एक-एक पंचायत सहायक की नियुक्ति की जानी है, जिसके सापेक्ष 1092 ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है, लेकिन 73 ग्राम पंचायतों में प्रधान व सचिवों ने मिलकर अपने चहेते आवेदकों का चयन कर डाला है। इसकी जानकारी जब पात्र आवेदकों को हुई तो उन्होंने डीएम समेत डीपीआरओ से शिकायत की। इसके बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने संबंधित ग्राम पंचायतों को मूल पत्रावलियां वापस करते हुए दोबारा नियमानुसार पात्र आवेदकों का चयन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यहां दोबारा होगी चयन प्रक्रिया
निघासन ब्लॉक की छह, पलिया की एक, कुंभी की एक, पसगवां की दस, मितौली की पांच, लखीमपुर की चार, फूलबेहड़ की दो, बिजुआ की आठ, नकहा की दो, बांकेगंज की तीन, ईसानगर की छह, मोहम्मदी की 16, धौरहरा की तीन, बेहजम की एक, रमियाबेहड़ की तीन ग्राम पंचायतों में दोबारा चयन प्रक्रिया करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिसंबर से मिलेगा मानदेय
पंचायत सहायकों को एक दिसंबर से मानदेय दिया जाएगा, जिसके संबंध में शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जिन ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनमें पंचायत सहायकों के अनुबंध पत्र भराए गए हैं। शासन ने पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण देने के लिए सात और आठ दिसंबर की तिथि निर्धारित कर दी है। डीपीआरओ ने बताया कि सीतापुर रोड स्थित एक कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

1165 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 1125 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 73 ग्राम पंचायतों में दोबारा चयन प्रक्रिया करने के निर्देश दिए थे, जिसमें से 40 ग्राम पंचायतों में चयन होना शेष है। एक दिसंबर तक सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती पूर्ण कर ली जाएगी। - सौम्य शील सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed