फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   forest

मौसम में बदलाव के साथ जंगलों को आग से बचाने की कवायद तेज

Tue, 25 Feb 2020 10:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
forest
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। मौसम में बदलाव के साथ जंगलों को आग से बचाव की कवायद तेज कर दी गई है। 14 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उप्र के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट टाइगर) पीके शर्मा विभागीय अमले के साथ दुधवा टाइगर रिजर्व के दुधवा, किशनपुर सेंक्चुरी और बफरजोन की मैलानी रेंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जंगलों में आग से बचाव के इंतजामों का बारीकी से मुआयना कर अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर प्रधान मुुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट टाइगर) पीके शर्मा ने जंगलों में बनाई गई कंट्रोल बर्निंग लाइन का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक और विभागीय अधिकारियों से मानक के अनुरूप जंगलों को आग से बचाव की तैयारियों से संबधित जानकारी हासिल की। साथ ही तैयार कराई गई फायर लाइन, फाटा जुतान, वॉच टावर आदि को देखा। उन्होंने एफडी से जंगलों मेें लगने वाली आग पर सेटेलाइट के जरिए मिलने वाली जानकारी, कंट्रोल रूम, फायर अलर्ट मेसेज और जीपीएस लोकेशन सहित किए जाने वाले अन्य उपायों के बारे जरूरी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने किशनपुर सेंक्चुरी से बांकेगंज कस्बे के निकट नगरिया झील तक बनाए जा रहे टूरिस्ट सर्किट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एफडी ने एसीसीएफ से बताया कि बफरजोन जैव विधितता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिहाज से काफी समृद्ध माना जाता है। इस टूरिस्ट सर्किट से सैलानियों को बफरजोन की खूबसूरती, दुर्लभ वन्यजीवों और नगरिया झील में स्थानीय के अलावा प्रवासी परिंदों का दीदार करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

लीफ एयर ब्लोअर सिस्टम से भी बुझाई जाएगी जंगल की आग
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि हाल ही हुई बारिश के बावजूद जंगलों में लगने वाली आग से बचाव के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। सेटेलाइट से जानकारी मिलते ही संबधित क्षेत्र के वनाधिकारियों से लेकर फील्ड कर्मचारियों को मोबाइल फायर अलर्ट मेसेज पहुंच जाता है। इसमें आग लगने वाले स्थान की जीपीएस लोकेशन भी दिखाई जाती है। संबंधित रेंज कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लेते है। इसके अलावा पेट्रोल चलित लीफ एयर ब्लोअर सिस्टम से आग को बढ़ने से रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed