{"_id":"68a2159b6a9caedbce091b14","slug":"forest-department-installed-cameras-to-catch-the-tiger-patrolling-continues-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-153420-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाए कैमरे, गश्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाए कैमरे, गश्त जारी
Sun, 17 Aug 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
पलिया के लगदहन गांव में घटनास्थल के पास खेत में कांबिंग करती वन विभाग की टीम। स्रोत वन विभाग
संपूर्णानगर/पलियाकलां। संपूर्णानगर क्षेत्र में पलिया वन रेंज के लगदहन गांव में बाघ के हमले में मारे गए हरीशचंद्र का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग ने बाघ की लोकेशन को ट्रेस करने के लिए कई जगहों पर कैमरे लगाए हैं।
लगातार गश्त व पेट्रोलिंग के जरिये बाघ की लोकेशन खोजने का प्रयास भी वन विभाग की टीमें लगातार कर रही हैं। हरीशचंद्र का शव घर पहुंचते ही परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। बड़े पुत्र सूरज ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
ग्रामीणों ने बताया कि हरीशचंद्र का विवाह नन्ही देवी से हुआ था। उनकी छह पुत्रियां व इकलौता पुत्र है। परिजनों ने बताया कि दो एकड़ खेती की जमीन पर फसल को उगाकर हरीशचंद्र पूरे परिवार का खर्च चलाता था। बड़ी पुत्रियां मनोरमा, सीमा देवी व अंगूरा का इसी खेतीबाड़ी का काम कर हरीशचंद्र ने विवाह कर दिया था, जबकि इकलौता पुत्र 18 वर्षीय सूरज पिता के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। इसके बाद दो पुत्रियां 16 वर्षीय सपना व 12 वर्षीय पल्लवी हैं। इन सभी की जिम्मेदारी अब 18 वर्षीय सूरज पर आ गई है। मां का सहारा बनने के साथ ही बहनों की जिम्मेदारी का जिम्मा भी अब सूरज पर आ गया है। विधायक रोमी साहनी बाघ का शिकार हुए मृतक हरिश्चन्द्र कुशवाहा के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने इस दौरान मृतक की पत्नी नन्ही देवी को 25 हजार रुपये की नगद मदद दी। विधायक ने कहा कि वह सरकार से भी जल्द मुआवजा दिलाएंगे।
विज्ञापन
वर्जन
घटना के बाद मौके के साथ ही जंगल किनारे के खेतों में कैमरे लगवाए गए हैं। साथ ही लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। एक बार कैमरे में कैद होने के बाद लोकेशन ट्रेस हो सकेगी और उसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पिंजरा आदि लगाकर पकड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल वन विभाग की टीमें 24 घंटे गश्त कर रही हैं और लगातार लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही हैं।
विनय कुमार सिंह, रेंजर, पलिया रेंज