फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forensic report of the recovered suspicious powder could not be received

Lakhimpur Kheri News: बरामद संदिग्ध पाउडर की नहीं आ सकी फॉरेंसिक रिपोर्ट

Wed, 04 Sep 2024 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Forensic report of the recovered suspicious powder could not be received
पलियाकलां। दुधवा मार्ग पर बंशीनगर के पास से पकड़े गए मिनी ट्रक में मिले संदिग्ध पाउडर के बारे में पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। फॉरेंसिंक जांच रिपोर्ट भी अभी नहीं आई है।
विज्ञापन


शनिवार को संदिग्ध पाउडर लेकर जा रहे एक मिनी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा था। सोडा एस के नाम पर बुक माल ट्रक चालक सोनीपत (हरियाणा) ले जाने की तैयारी में था। इस मामले में जीएसटी, कस्टम समेत अन्य विभागों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। मामला संदिग्ध होने के बाद पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाया और ट्रक मालिक व ड्राइवर समेत करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

उधर, ध्यानपुर स्थित गोदाम में छापेमारी के दौरान भी मेड इन चाइना लिखीं तीन संदिग्ध पाउडर की बोरियां पुलिस ने बरामद कीं। मामले में पुलिस ने चार लोगों को जेल भेजा। फॉरेंसिक टीम जांच के लिए माल का नमूना ले गई थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि मंगलवार को जांच रिपोर्ट आ जाएगी, लेकिन देर रात तक रिपोर्ट नहीं आ सकी। इस कारण सफेद बोरियों में भरे पीले पाउडर के बारे में किसी को अभी कुछ पता नहीं चल सका है। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार तक रिपोर्ट आएगी। सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि बिना रिपोर्ट आए पाउडर के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed