फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Foreign citizen remained sitting at the border for three hours due to closure of office

Lakhimpur Kheri News: कार्यालय बंद होने से तीन घंटे सीमा पर बैठा रहा विदेशी नागरिक

Wed, 01 Jan 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Foreign citizen remained sitting at the border for three hours due to closure of office
गौरीफंटा बाॅर्डर पर बना सीपीओ कार्यालय 11 बजे रहा बंद। संवाद
गौरीफंटा। गौरीफंटा बाॅर्डर पर स्थित अभिसूचना चेक पोस्ट के अधिकारियों व कर्मचारियों के गायब रहने और अक्सर कार्यालय बंद होने से नेपाल की तरफ से भारत आने वाले विदेशी नागरिकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह कार्यालय बंद होने से धनगढ़ी-नेपाल से लखनऊ जाने वाला एक विदेशी नागरिक घंटों इंतजार करता मिला। गौरीफंटा सीमा पर स्थित अभिसूचना कार्यालय है। यहां के अधिकारी व कर्मचारी पलिया में निवास करते हैं और वहीं से रोजाना आना-जाना करते हैं। जिसके चलते कार्यालय वह देरी से भी पहुंचते हैं। ऐसे में विदेशी नागरिक के बाॅर्डर पर पहुंचने पर सीपीओ के न होने से समस्या खड़ी होती है।
विज्ञापन

बुधवार को भी कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला, जब सुबह करीब आठ बजे बाॅर्डर पर यूरोप का आयान नामक नागरिक यहां पहुंचा। बाॅर्डर पर एसएसबी ने रोककर वीजा आदि चेक किया। पता चला कि वह लखनऊ जा रहा है, लेकिन अधिसूचना अधिकारी व कर्मचारी के न होने व कार्यालय पर ताला पड़ा होने से उसे रोक लिया गया।
विज्ञापन

करीब 11 बजे तक वह बाॅर्डर पर ही कार्यालय के बाहर बैठा रहा और 11 बजे के बाद जब अभिसूचना के अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने वीजा आदि चेक करने के बाद उसे जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के न होने से गौरीफंटा से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस भी छूट गई। जिससे विदेशी नागरिक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed