{"_id":"5e7326cccbfdfa51143ba3c4423cb86f","slug":"following-major-election-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी शुरू
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 28 Dec 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ ही जिले में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तर्ज पर पहली बार क्षेत्र पंचायत सदस्य भी फोटोयुक्त पर्ची से वोट डाल सकेंगे।
मतदाता पर्ची पर फोटो के साथ-साथ मोबाइल नंबर, सदस्य का विजयी क्षेत्र का नाम और उसका पता भी दर्ज किया जाएगा। इसे लेकर निर्वाचन कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मतदाता पर्ची बनाने का काम शुरू हो गया है।
बता दें कि जिले के 15 ब्लाकों मेें कुल 1804 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और हर ब्लाक में आरक्षण के मुताबिक उम्मीदवारों ने ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि चुनाव को लेकर अभी राज्य निर्वाचन आयोग से कोई निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन
आयोग ने सिर्फ वोटरलिस्ट तैयार करने को कहा है। आयोग के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पहली बार फोटोयुक्त मतदाता पर्ची जारी की गई है। इसी तरह ब्लाक प्रमुख में फोटोयुक्त मतदाता पर्ची होगी।
वोटरलिस्ट को ऑनलाइन भी किया जाएगा। इस संबंध में निर्वाचन कार्यालय में वोटरलिस्ट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही सदस्यों के नामांकन पत्रों से उनके मोबाइल नंबर जुटाए जा रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक करीब पांच सौ से अधिक सदस्यों के नामांकन पत्रों पर उनका मोबाइल नंबर न होने से दिक्कत आ रही है। हालांकि वोटरलिस्ट तैयार करने को लेकर कोई समय सीमा नहीं तय की गई है।