फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   floud

गांवों में पहुंचने लगा बाढ़ का पानी, रपटा पुल डूबा

Sun, 31 Jul 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
floud
बिजुआ। शारदा नदी में अचानक पानी बढ़ जाने से क्षेत्र के गांवों में पानी पहुंचने लगा है। इमलिया फार्म से जंगल नंबर सात होते हुए बरमबाबा तक आने वाले मार्ग पर रपटा पुल के ऊपर काफी पानी चल रहा है। इससे यह मार्ग लगभग बंद हो गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग के बंद हो जाने से आने जाने वाले लोगों को लगभग 15 किलोमीटर का ज्यादा सफर तय करके भीरा होकर बरम बाबा आना पड़ेगा। करीब 30 गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग बरसात आते ही बंद हो जाता है और छह महीने बंद रहता है। इस मार्ग पर एक पुल की बहुत बड़ी आवश्यकता है। यदि पुल बन जाता है तो क्षेत्र के आने जाने वाले लोगों को 15 से 20 किलोमीटर का चक्कर न काटकर सीधे इमलिया फार्म से बरम बाबा लगभग छह किलोमीटर में ही सफर पूरा हो जाएगा। मरम्मत के बावजूद शारदा नदी के किनारे गांव बझेड़ा के पास बने तटबंध के एक सिरे पर कटान फिर शुरू हो गया है। इससे शारदा नदी का पानी क्षेत्र के गांवों में घुसकर तबाही मचा सकता है। इससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। बझेड़ा के लोगों ने प्रशासन से जल्दी से जल्दी बांध की मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed