फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   floud

शारदा और सुहेली नदियां उफनाईं, कई गांवों में घुसा पानी

Sun, 29 Aug 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
floud
पलिया शारदा नदी किनारे मंदिर की तरफ बढ़ता पानी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बारिश के बाद नेपाली नदियां उफना गईं हैं। ऐसे में इलाके की शारदा व सुहेली नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है, जिससे सुहेली नदी का पानी कई गांवों में घुस गया है। वहीं शारदा नदी भी कई गांवों के किनारे तक पहुंच गई है। नदी ने आजादनगर, बर्बादनगर में तेजी से कटान भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर चार बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 67 सेंटीमीटर ऊपर 154.770 सेंटीमीटर पर था। नदी के बढ़ते जलस्तर के साथ आजादनगर, बर्बादनगर गांवों में नदी ने तेजी से भूकटान करना शुरू कर दिया है। वहीं श्रीनगर गांव की तरफ भी नदी बढ़ रही है। बोझवा ठोकर नंबर जीरो के पास पानी लबालब चल रहा है इमलिया फार्म जाने वाला रास्ता पूरी तरह से अब बंद हो गया है तो घोला निषादनगर गांव गांव में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। दुधवा की सठियाना रेंज में भी पानी पहुंच गया है तो मुंजहा नंबर एक, चंबरबोझ, मकनपुर के खेतिहर इलाके पूरी तरह से नदी के पानी से जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन

-
मोहना नदी का पानी अब भी सड़कों पर, नाव बनी सहारा
तिकुनियां। मोहाना नदी के उफनाने के बाद अब तक सड़कों पर पानी भरा हुआ है। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। उधर कई गांवों में पानी भरा होने से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। मोहाना पार चोगुर्जी गांव में बाढ़ का पानी अब भी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद नदी का जलस्तर धीरेधीरे कम होना शुरू हुआ है लेकिन किसानों की फसलें अब भी पानी में डूबी हैं। बाढ़ कटान पीड़ित बाजार आने जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। शुक्रवार को मोहाना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और देखते देखते हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। पानी इतना ज्यादा था कि खेतों में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई। सड़कों पर शनिवार को भी बाढ़ का पानी तेजी से बह रहा था।
-
महाकाली नदी का जलस्तर बढ़ा
धनगढ़ी (नेपाल)। कंचनपुर जिले की सबसे बड़ी महाकाली नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे दोदोधरा चांदनी और भीमदत्त नगर पालिका के कई गांवों में पानी भर गया है। शनिवार को पुराने बने बनबसा पुल पर खतरा देखते हुए भारी व हल्के सभी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। पुल से केवल पैदल यात्रियों को आने-जाने की छूट दी गई है। कंचनपुर जिला के गड्ढ़ा चौकी इंचार्ज जीवन गुरूंग ने बताया कि नदी का जलस्तर 1.67 लाख क्यूसेक मापा गया है जोकि खतरे के निशान से काफी ऊपर है। संवाद
-
बाढ़ के पानी में बहा युवक, तलाश जारी
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की मोहाना नदी में आई बाढ़ से शुक्रवार को धनगढ़ी का एक युवक नदी में बह गया। जिसकी तलाश नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की बचाव दल कर रहा है।
कैलाली जिला पुलिस डीएसपी ने बताया कि कंचनपुर जिले से अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड तीन निवासी 28 वर्षीय पूरन राना राजघाट स्थित मोहाना नदी को पार करते समय अचानक नदी में तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए। जिसको लेकर काफी देर तक बचाव टीम तलाश करती रही। कोई सुराग नहीं लग सका है। संवाद

---
चकदहा गांव में भरा घाघरा नदी की बाढ़ का पानी
धौरहरा। नेपाल में लगातार हो रही बारिश से जलस्तर बढ़ने से शुक्रवार को बनबसा बैराज से खीरी की घाघरा व शारदा नदियों में करीब पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से तहसील धौरहरा में घाघरा व शारदा नदियों के किनारे के कई गांव जलमग्न हो गए। घाघरा नदी के किनारे चकदहा,गनापुर ,चंदौली, मांझा सुमाली, साधुवापुर,मिलिक, परसा,कैरातीपुरवा,जमदरी, खनवापुर,ओझापुरवा, गौढ़ी, सहित करीब पचास गांवो में नदियों का पानी भर गया है, जिससे आवागमन के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। तहसील प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में अलर्ट जारी किया है। तीन और लेखपालों को भेजकर बाढ़ प्रभावित परिवारों की रिपोर्ट मांगी गई है। एसडीएम रेनू ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है और लेखपालों को भेजकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की रिपोर्ट मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed