फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   floud

शारदा नदी का जलस्तर घटा तो शुरू हुआ कटान

Tue, 24 Aug 2021 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
floud
पलिया की शारदा नदी का जलस्तर घटने से नदी किनारे से उतरने लगा पानी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। शारदा नदी के जलस्तर में दो दिन से गिरावट दर्ज की गई है। जल आयोग का कहना है कि नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर 154.300 पर है लेकिन रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है। उधर घटते जलस्तर से नदी ने कटान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बोझवा ठोकर नंबर एक, जीरो के पास नदी कटान कर रही है। वहीं नयापुरवा, खालेपुरवा, दुबहा, कुंवरपुर कलां में भी नदी ने कटान शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों के चेहरों पर चिंता झलकने लगी है। हालांकि अभी ज्यादा खतरा नहीं है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि दोबारा जलस्तर बढ़ता है तो तेजी से कटान होने की आशंका है।
विज्ञापन

--
बाढ़ रोकने के लिए बंधा बने, गृह राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
निघासन। मंडप फार्म और बैलहा गांव के ग्रामीणों ने बाढ़ रोकने के लिए बंधा बनवाने के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा।
शारदा नदी से निकला घाघी नाला रानीगंज, लुधौरी, लालपुर, बैलहा, बरोठा और निघासन की आधी आबादी के अलावा रकेहटी, बिनौरा, दुलही, त्रिकौलिया आदि कई गांवों में भारी तबाही मचाता रहा है। यहां के ग्रामीणों ने रानीगंज में नाले के किनारे बांध बनवाने के लिए जलसमाधि लेने तक की घोषणा कर दी थी। इसके बाद रानीगंज के पास घाघी नाले के किनारे बांध नवाया गया था। लेकिन, अब इस नाले का पानी बैलहा और मंडप फार्म आदि गांवों में तबाही मचा रहा है। ग्रामीणों नेतराम, संतोष, बलदेव सिंह आदि बताते हैं कि मंडप फार्म और बैलहा के पास यह नाला ढाल की हालत में होने से यहां पानी का बहाव तेज हो जाता है। इससे बैलहा कुटी तक करीब दो किमी की दूरी में सारी फसलें तबाह हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन सिंह, सरवन सिंह, सुंदरलाल, दयाल, रमाशंकर, मोतीलाल, शंभू आदि किसानों ने घाघी नाले से बैलहा कुटी तक दो किमी बंधा बनवाने की मांग करते हुए टेनी को प्रार्थनापत्र दिया है। संवाद

---
कटान प्रभावित गांव का तहसीलदार ने लिया जायजा
धौरहरा। कटान प्रभावित गांवों का तहसीलदार धौरहरा ने विधायक पुत्र राजीव अवस्थी के साथ पहुंचकर जायजा लिया। सोमवार को तहसीलदार धौरहरा संतोष कुमार शुक्ला, धौरहरा विधायक के पुत्र व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव अवस्थी के साथ ईसानगर ब्लॉक के कटान व बाढ़ प्रभावित गांव मिलिक व स्वर्गलोक गांव पहुंचे। कटान कर रही नदी को देखा और कटान पीड़ितों से उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को मदद का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed