फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Floodwaters recede in Bijua, but roads are blocked by mud

Lakhimpur Kheri News: बिजुआ में बाढ़ का पानी उतरा, पर कीचड़ से रास्ते बंद

Fri, 14 Nov 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 14 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Floodwaters recede in Bijua, but roads are blocked by mud
,मटैहिया में बाढ़ का पानी से कीचड़ से निकलता बैलगाड़ी। संवाद
भीरा। शारदा नदी में आई बाढ़ का पानी अब उतर गया है, लेकिन खेतों और रास्तों पर अभी भी कीचड़ जमा है। इससे किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों को खेतों से धान घर लाने में परेशानी हो रही है। आमतौर पर गन्ने की कटाई के बाद गेहूं की बुवाई की जाती है, लेकिन खेतों में अत्यधिक नमी के कारण मिट्टी को सूखने में लगभग एक महीने का समय लग सकता है। इससे गेहूं की समय पर बुवाई नहीं हो पाएगी। कीचड़ भरे रास्तों के कारण किसानों का खेतों तक पैदल जाना भी मुश्किल हो गया है। बोझवा, छोटा बरुआ, बड़ा बरुआ और मटैहिया जैसे गांवों में सड़कों की हालत बेहद खराब है। जिन खेतों तक पहुंचने वाले रास्तों पर कीचड़ भरा है, वहां बैलगाड़ियां भी नहीं जा पा रही हैं। किसान धान की फसल को अपने सिर पर रखकर निकालने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed