फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flood wreaks havoc in Lakhimpur Kheri, people trapped in the foothills of Sharda river

UP: लखीमपुर खीरी में बाढ़ का कहर, शारदा नदी की तलहटी में फंसे 250 लोग; रेस्क्यू में जुटी एनडीआरएफ की टीम

Thu, 11 Jul 2024 12:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 11 Jul 2024 12:05 PM IST
सार

एनडीआरएफ टीम ने गुरुवार 11 बजे तक 18 ग्रामीणों को रेस्क्यू किया है। करीब 20 वर्ष पहले आई बाढ़ के समय समदहा गांव के कटान पीड़ित शारदा नदी के पार बस गए थे। इस बार की बाढ़ में यह ग्रामीण फंस गए।

विज्ञापन
Flood wreaks havoc in Lakhimpur Kheri, people trapped in the foothills of Sharda river
रेस्क्यू में जुटी एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में बाढ़ का कहर जारी है। शारदा-घाघरा नदियां उफनाने से करीब 150 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। धौरहरा तहसील के गांव रैनी समदहा के 250 ग्रामीण शारदा नदी के उस तलहटी में फंस गए। इसका पता चला तो प्रशासन ने बाढ़ से घिरे ग्रामीणों को रेस्क्यू कराना शुरू किया।

विज्ञापन


एनडीआरएफ टीम ने गुरुवार 11 बजे तक 18 ग्रामीणों को रेस्क्यू किया है। करीब 20 वर्ष पहले आई बाढ़ के समय समदहा गांव के कटान पीड़ित शारदा नदी के पार बस गए थे। इस बार की बाढ़ में यह ग्रामीण फंस गए। ग्रामीणों के रेस्क्यू को लेकर एसडीएम राजेश कुमार मौके पर मौजूद हैं। पीड़ित परिवारों को लंच पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पानी में बही निर्माणाधीन पुलिया, संपर्क मार्ग भी कटा 
सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र को पीलीभीत के हजारा से जोड़ने वाली सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया बाढ़ के पानी में बह गई। इससे सम्पूर्णानगर चीनी मिल से थाना हजारा के रामनगर, शांतिनगर,गांधी नगर, कबीरगंज आदि का आवागमन मुश्किल हो गया है। कुछ दिन पूर्व ही लोक निर्माण विभाग ने पुलिया निर्माण शुरू कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सम्पूर्णानगर के ही विशेनपुरी, सुमेरनगर, घोला, निषाद नगर गांव से पटिहन-पलिया जाने वाले मार्ग पर तेज धार पानी चलने से बुधवार देर शाम पुल के पास सम्पर्क मार्ग कट गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संपर्क मार्ग कटने से आठ गांवों का संपर्क पलिया से कट गया है। बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed