फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   'Flood-trimming, irrigation wrong The results of the projects'

‘बाढ़-कटान, गलत सिंचाई  परियोजनाओं का परिणाम’

Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर  खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर  खीरी। Updated Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
'Flood-trimming, irrigation wrong The results of the projects'
बाढ़ और कटान - फोटो : अमर उजाला
किसानों और बाढ़ कटान पीड़ितों की समस्याओं को लेकर भाकपा माले आज करेगी प्रदर्शन
विज्ञापन

भाकपा माले केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी ने बाढ़ कटान  पीड़ित किसानों के प्रति केंद्र और प्रदेश सरकार  की संवेदनहीनता की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें बाढ़ और कटान  पीड़ितों की समस्या के प्रति उदासीन हैं। यह दोनों सरकारों की कारपोरेटपरस्त नीतियों की ही देन है कि एक तरफ मोदी सरकार ने कारपोरेट जगत के अरबों  खरबों के बकाए को माफ कर दिया वहीं अखिलेश सरकार ने चीनी मिल मालिकों पर  गन्ना किसानों का जो बकाया था उसे माफ करने की घोषणा कर दी। 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें बाढ़ और कटान को प्राकृतिक आपदा घोषित कर किसानों की सहायता करने से कन्नी काट रहीं हैं। बाढ़ कटान प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि अतीत में कृषि विकास के लिए बनाई गई सिंचाई परियोजनाओं का दुष्परिणाम है। उन्होंने कहा कि 40 साल पहले  शारदा सहायक परियोजना का निर्माण शारदानगर में हुआ था इसके लिए शारदानगर से  मालपुर तक और शारदानगर से अदलाबाद तक नदी के दोनों ओर बिना किसानों को मुआवजा दिए जल संग्रहण क्षेत्र बनाया गया था। 40 साल से लगातार नदी  में सिल्ट जमा हो रही है। सिल्ट सफाई न कराने से ही हजारों लोगों को बाढ़  का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शारदा सहायक परियोजना की संपूर्ण डूब क्षेत्र में करीब 50 हजार की आबादी है। सरकार बाढ़ और कटान  पीड़ितों को अब तक सुरक्षित स्थान पर बसाने की व्यवस्था नहीं कर पाई है।  उन्होंने बताया कि किसानों, मजदूरों, बाढ़ और कटान पीड़ितों की समस्याओं को लेकर भाकपा माले एक सितंबर को नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में धरना प्रदर्शन करेगी और दो सितंबर को मजदूरों के अखिल भारतीय विरोध प्रदर्शन में  शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed