फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flood alert issued after release of water from Banbasa barrage

Lakhimpur Kheri News: बनबसा बैराज से पानी रिलीज होने के बाद बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी

Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Flood alert issued after release of water from Banbasa barrage
पलिया के इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते से डनलप पर गुजरते ग्रामीण।
पलियाकलां। बनबसा बैराज से मंगलवार सुबह 10 बजे एक लाख, 30 हजार क्यूसेक पानी रिलीज होने के बाद शाम चार बजे भी रिलीजिंग एक लाख, 55 हजार पर पहुंच गई। इसके चलते बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए दी किनारे बसे ग्रामीणों को अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

शारदा नदी अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन बनबसा बैराज से रिलीज किया गया पानी यहां देर रात नदी में आने की बात कही जा रही है। इससे नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार होने की पूरी आशंका है। इसी को देखते हुए प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी करते हुए गांवों में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि एक लाख से अधिक पानी रिलीज होने पर सबसे ज्यादा खतरा आजादनगर, बर्बादनगर गांवों में होता है। यहां के ग्रामीण जब अधिक मात्रा में पानी आता है तब ही गांव खाली करते हैं। इसीलिए यहां पर अलर्ट जारी कर दिया गया है और टीमों को लगा दिया गया है। नावें भी तैनात करा दीं गईं हैं। विषम परिस्थितियों के लिए मोटर बोट भी तैयार है। उधर, इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर पानी कम नहीं हुआ है और इस रोड पर पानी होने के बाद भी लोग आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed