फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flight service will start from Lucknow to Dudhwa

UP News: दुधवा के लिए विमान से यात्रा कर सकेंगे सैलानी, लखनऊ से शुरू होगी हाईवे सेवा

Fri, 22 Nov 2024 02:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 02:59 PM IST
सार

दुधवा के लिए विमान सेवा की शुरुआत होने जा रही है। लखनऊ से दुधवा के बीच आठ सीटर विमान उड़ान भरेगा। इसके लिए एक दिसंबर से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
Flight service will start from Lucknow to Dudhwa
पलिया हवाई पट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर महोत्सव का आगाज 25 नवंबर को होगा। दुधवा नेशनल पार्क में महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। इसी दिन से दुधवा आने वाले सैलानियों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत भी हो जाएगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह विमान से ही पलिया हवाई पट्टी पर उतरेंगे और इस विमान को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखा सकते हैं। एक दिसंबर से विमान सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


पलियाकलां में लखीमपुर महोत्सव के लिए तहसील प्रशासन की तरफ से तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। ऐसा इसीलिए है कि इस महोत्सव की शुरुआत दुधवा से ही होगी। बताया जा रहा है कि इसी दिन से हवाई पट्टी का भी औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। लखनऊ से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह यहां पहुंचेंगे और हवाई पट्टी पर विमान से उतरने के बाद दुधवा के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन

दुधवा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। बताया जाता है कि एक दिसंबर से आठ सीटर विमान इस हवाई पट्टी पर उतारे जाएंगे जो लखनऊ से पलिया हवाई पट्टी और फिर पलिया हवाई पट्टी से लखनऊ के लिए वापस जाएंगे। दिन में विमानों के करीब तीन फेरे लगाने की बात सामने आ रही है। विमान में एक सैलानी का किराया करीब पांच हजार रुपये एक तरफ का होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed