{"_id":"688121e1238991f7a202b271","slug":"five-suspects-picked-up-in-the-robbery-case-from-bc-operator-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-151427-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बीसी संचालक से लूट मामले में पांच संदिग्धों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बीसी संचालक से लूट मामले में पांच संदिग्धों को उठाया
Wed, 23 Jul 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव तुलसीराम पुरवा महादेव के पास बीसी संचालक से चार लाख की लूट के मामले में छह टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच संदिग्धों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पढुआ थाना क्षेत्र के गांव मुन्नूपुरवा निवासी इंडियन बैंक के बीसी संचालक अमित कुमार शुक्ला को चाकू मारकर दो बाइकों पर सवार चार बदमाश चार लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए थे। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी संकल्प शर्मा ने एसओजी टीम के अलावा सीओ शमशेर बहादुर सिंह और प्रभारी निरीक्षक सुरेशकुमार मिश्र के नेतृत्व में छह टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कराई।
प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र ने बताया सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस का सहारा लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पांच संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।