{"_id":"670c1b7249d1a4f47e0414f4","slug":"five-people-of-the-same-family-suffering-from-vomiting-and-diarrhea-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-131115-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक ही परिवार के पांच लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक ही परिवार के पांच लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित
विज्ञापन
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव अजेहरा के मजरा झिंगुरीपुरवा में एक ही परिवार की एक महिला सहित पांच बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। सभी को जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया।
झिंगुरीपुरवा निवासी 30 वर्षीय उर्मिला पत्नी मुनीश, 11 वर्षीय सुरजीत पुत्र मुनीश, 9 वर्षीय खुशबू पुत्री मुनीश, 13 वर्षीय गोलू पुत्र अनिल, दो माह का प्रिंस पुत्र अनिल उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। शुक्रवार को सुरजीत और खुशबू को पसगवां सीएचसी में भर्ती कराया गया था। यहां से जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया था।
शनिवार को जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले जाते समय प्रियंका ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। ग्रामीण बीमारी को लेकर दहशत में हैं। सीएचसी का कोई कर्मचारी अब तक गांव में नहीं पहुंचा, जबकि संचारी रोग रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चल रहा है।