{"_id":"6a55376410216b7aed0eeb65","slug":"five-people-including-a-woman-have-been-booked-in-the-youths-suicide-case-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-179808-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवक की आत्महत्या मामले में युवती समेत पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवक की आत्महत्या मामले में युवती समेत पांच पर रिपोर्ट
Tue, 14 Jul 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
निघासन। अशोकनगर वार्ड (प्रीतमपुरवा) में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बीच युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बलराम मौर्य के 18 वर्षीय पुत्र विनीत ने रविवार को गांव के उत्तर दिशा स्थित खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में बलराम मौर्य ने युवती नैंसी, उसके पिता राजेंद्र, भाई दीपांशू, मां सुनीता और एक अन्य अमित को नामजद किया है।
बलराम का आरोप है कि उनके पुत्र का युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। इसी मामले में तीन जुलाई को सिंगाही थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। इसके बावजूद शनिवार को युवती के पिता ने निघासन कोतवाली में उनके पुत्र के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि इसके बाद युवती के परिजनों ने शादी से इन्कार करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिससे विनीत मानसिक तनाव में आ गया और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।