{"_id":"662d8473c018a7dae80f65e7","slug":"five-houses-burnt-in-rehua-three-including-an-old-woman-burnt-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-118829-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रेहुआ में पांच घर जले, वृद्धा समेत तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रेहुआ में पांच घर जले, वृद्धा समेत तीन झुलसे
विज्ञापन
निघासन तहसील के चचरा गांव में भीषण आग लग गई। संवाद
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के रेहुआ गांव में शनिवार दोपहर बरात की विदाई के बाद मेहमानों के लिए खाना बनाते समय सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग में पांच घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में दुल्हन के माता-पिता और नानी गंभीर रूप से झुलस गईं।
रेहुआ गांव निवासी राम दुलारे के पुत्र अंशुल ने बताया कि शुक्रवार को बहन की बरात आई थी। शनिवार सुबह विदाई के बाद मेहमानों के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। हवा के तेज झोंकों से आग फैल गई। आग से पड़ोसी शंकर, रविंदर, अनिल, गिरजेश और रामाधार के घर भी जलने लगे। पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर कर आस-पास के ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।
घर का सामान निकालने के दौरान रामदुलारे (50) और उनकी पत्नी सरोजनी झुलस गईं। वहीं दुल्हन की नानी फरधान के सिकटिहा गांव निवासी फुलवासा (65) गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश ने बताया कि हल्का लेखपाल को सूचना दी गई है। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी बुजुर्ग महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।