फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five Gram Panchayats honored with Chief Minister Panchayat Award

Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से पांच ग्राम पंचायतें सम्मानित

Sat, 05 Apr 2025 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five Gram Panchayats honored with Chief Minister Panchayat Award
लखीमपुर खीरी। गांव में चौमुखी विकास करने वाली जनपद की पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

पहला पुरस्कार कुंभी गोला ब्लाॅक की गोला देहात ग्राम पंचायत को मिला है। इसमें सम्मान के रूप में 35 लाख रुपये का बजट दिया गया है। वहीं दूसरा पुरस्कार फूलबेहड़ ब्लॉक की रेहुआ ग्राम पंचायत को मिला है, जिसको 30 लाख रुपये दिए गए हैं। इस धनराशि से संबंधित ग्राम पंचायत अपने गांव के लिए और बेहतर काम कर सकेंगी।
जनपद की 89 ग्राम पंचायतों ने मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। ब्लॉक स्तरीय टीम ने प्रत्येक ब्लाॅक के टॉप तीन-तीन ग्राम पंचायतों का सत्यापन कर जिला स्तरीय समिति को भेज दिया। जिला स्तरीय कमेटी ने अच्छा काम करने वाली 12 ग्राम पंचायतों का चयन किया। सत्यापन के बाद टॉप-पांच ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव पुरस्कार के लिए राज्य स्तर पर भेजा। राज्य स्तरीय टीम ने सत्यापन के बाद पुरस्कार के लिए पांच गांवों को चयनित किया।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि कुंभी गोला की ग्राम पंचायत गोला देहात को पहला पुरस्कार मिला है। इस ग्राम पंचायत को पहले डॉ. राममनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार भी मिल चुका है। दूसरा पुरस्कार फूलबेहड़ की रेहुआ को मिला। तीसरा 20 लाख का पुरस्कार धौरहरा की बम्हौरी, चौथा 15 लाख कुंभी गोला की ग्राम पंचायत बिलहरी को मिला, जबकि नकहा की ग्राम पंचायत अमकोटवा को पांचवां पुरस्कार 10 लाख रुपये का मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार की धनराशि से यह होंगे काम
पुरस्कार धनराशि से सद्भावना लॉन, ग्रामीण बाजार, विज्ञान भवन, कॉमन फैसिलिटी सेंटर जिसमें चावल मिल, आटा मिल, दाल मिल आदि लगाई जा सकती हैं। इसके अलावा ओपन जिम, योगशाला का निर्माण कराया जा सकता है। मिनी खेल स्टेडियम, रोजगार प्रशिक्षण केंद्र, हाट बाजार, अंत्येष्टि स्थल, आरोग्य केंद्र, सार्वजनिक पुस्तकालय, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, भंडारण गृह, शासकीय विद्यालय में स्मार्ट क्लास व फर्नीचर आदि काम किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed