{"_id":"6a2702938c2f83795b0bd296","slug":"fish-trader-dies-after-his-bike-gets-stuck-in-a-truck-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-177097-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रक में फंसकर घिसटी बाइक, मछली कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रक में फंसकर घिसटी बाइक, मछली कारोबारी की मौत
Mon, 08 Jun 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
चौकी के बाहर फोरलेन पर खड़ा ट्रक व उसमें फसी बाइक। संवाद
विज्ञापन
ओयल। लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे ट्रक से टकराने के बाद बाइक उसके अगले हिस्से में फंस गई और चालक समेत कुछ दूर तक घिसटती चली गई।
हादसे में ग्राम महमदाबाद निवासी मछली कारोबारी हाफिज इकरार खान (55) पुत्र वारिस खान की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे ग्राम ढुसरू निवासी नितिन पुत्र मटरू घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इकरार खान मनु लॉ कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में ठेके पर मछली पालन करते थे। सोमवार सुबह वह नितिन के साथ बाइक से अपने गांव महमदाबाद जा रहे थे। अमृत सरोवर तालाब के पास उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर के बाद इकरार खान बाइक समेत ट्रक के अगले हिस्से में फंस गए और कुछ दूर तक घिसटते रहे, जबकि पीछे बैठा नितिन दूर जा गिरा। हादसे में इकरार खान का शरीर गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घबराया ट्रक चालक ट्रक में फंसी बाइक समेत करीब पांच किलोमीटर दूर ओयल पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। ओयल पुलिस ने बताया कि घायल नितिन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। ट्रक चालक हिरासत में है।
इनसेट
कुछ राहगीर बोले-ओवरटेक के दौरान फोन पर बात करते वक्त हादसा
राहगीरों के अनुसार, अमृत सरोवर तालाब के पास इकरार खान ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान गांव की ओर मुड़ते समय उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। कुछ लोगों का कहना था कि हादसे के समय वह मोबाइल फोन पर भी बात कर रहे थे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

चौकी के बाहर फोरलेन पर खड़ा ट्रक व उसमें फसी बाइक। संवाद