फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   first take action then will do the last rites

पहले करो कार्रवाई फिर करेंगे अंतिम संस्कार

Sat, 06 Nov 2021 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
first take action then will do the last rites
विलाप करते घरवाले।
पुलिस-प्रशासन के मनाने पर बीस घंटे बाद अंतिम संस्कार करने को राजी हुए परिजन
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन और परिजन के बीच तय हुआ कि पीएम रिपोर्ट आने पर बढ़ेंगी धाराएं, जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
मझगईं/पलिया। बेलाकलां में मारपीट में घायल युवक की लखनऊ में मौत से नाराज परिजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि पहले कार्रवाई हो, उसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे। पुलिस-प्रशासन के मनाने पर तय हुआ कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद धारा बढ़ाई जाएगी और जल्द से जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। तब कहीं करीब 20 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।
बेलाकलां निवासी रामाधार के 25 वर्षीय पुत्र महेश कुमार की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने तहरीर के हिसाब से आरोपी अजय कुमार, नरेंद्र राठौर, दिलीप कुमार के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट करने, आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

उधर, देर रात युवक का शव पीएम होने के बाद गांव में पहुंचा। शनिवार की सुबह परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की बात कहते हुए हंगामा कर दिया और शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हरिकेश राय मौके पर पहुंचे और परिजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। करीब 20 घंटे बाद शाम चार बजे परिजन गिरफ्तारी समेत पीएम रिपोर्ट आने के बाद जरूरी धाराओं को बढ़ाने की बात पर माने। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका। गांव में एहतियात के तौर पर पीएसी बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पिता रामाधार ने बताया कि उसने पलिया थाना पहुंचकर दो नवंबर को तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद फिर से शुक्रवार को पुत्र के मरने के बाद जब तहरीर दी गई, तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उधर, मृतक की गर्भवती पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।

मामले में मुकदमा दर्ज है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी। बाकी पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे धाराओं संबंधित कार्रवाई की जाएगी। परिजन इस बात पर मान गए हैं और शव का अंतिम संस्कार हो गया है।
- हरिकेश राय इंस्पेक्टर, पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed