फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First malaria patient found in Oyil

Lakhimpur Kheri News: ओयल में मिला पहला मलेरिया का मरीज

Thu, 27 Mar 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
First malaria patient found in Oyil
ओयल। गर्मी आते ही मच्छरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कस्बे की अधिकांश नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को मलेरिया का एक मरीज भी मिला।
विज्ञापन


मोहल्ला मुराउनटोला निवासी मुन्ना लाल (43) पुत्र गोकरण प्रसाद को 24 मार्च को जाड़ा लगकर बुखार आया था। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि हुई है। बता दें कि मुन्नालाल का घर नगर पंचायत कार्यालय के पीछे है और उनके घर के बाहर जल निकासी के लिए बना नाला गंदगी से बजबजा रहा है। साफ-सफाई के नाम पर यदाकदा नगर पंचायत द्वारा नाले की सफाई करा दी जाती है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज मिलने पर पहुंची मलेरिया विभाग की टीम
कस्बे में मलेरिया का मरीज मिलने की जानकारी पर जिला मलेरिया टीम ने मुन्ना लाल के घर सहित आसपास के करीब 20 घरों का निरीक्षण किया। लोगों को सावधानी और बचाव से संबंधित पंफलेट दिए। इस दौरान मलेरिया इंस्पेक्टर पंकज वर्मा, एसआईडब्ल्यू ब्रज किशोर व विनोद कुमार, संजय कुमार, जुबेर आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed