फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First day of safe motherhood month settled by doing Khanapurti

खानापूर्ति कर निपटा दिया सुरक्षित मातृत्व माह का पहला दिन

Mon, 02 May 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
First day of safe motherhood month settled by doing Khanapurti
शिविर में मौजूद महिलाएं।
ढाई घंटे में ही संपन्न करा दिया गया अभियान
विज्ञापन

जांच के नाम पर सिर्फ बीपी चेक कर की खाना पूर्ति
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री मोदी का महत्वाकांक्षी अभियान को जिले में किस तरह से पलीता लगाया जा रहा है इसकी नजीर रविवार को महिला अस्पताल में देखने को मिला। जिम्मेदारों ने कागजी खानापूर्ति कर दो घंटे में ही अभियान का पहला दिन निपटा दिया, जो वहां मौजूद लोगों में चर्चा का विषय का बना रहा। वहीं सभी के मन में एक सवाल भी गूंजता रहा है कि यदि इसी तरह अभियान के साथ खिलवाड़ होता रहा तो प्रधानमंत्री का सपना साकार होना मुमकिन नहीं है।
सुरक्षित मातृत्व अभियान को लेकर महिला अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन भाजपा के आशू मिश्रा ने किया। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में मात्र 25 महिलाओं में से 15 का ही बीपी चेक किया गया, जबकि अन्य दस महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड आदि दवाएं दी गई, जबकि सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर के अनुसार अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की खून जांच कर सात से 11 ग्राम हीमोग्लोबिन वाली महिलाओं को चिह्नित करना था, जिससे इनकी खून की कमी दूर कर सामान्य प्रसव कराया जा सके। मगर, महिला अस्पताल के जिम्मेदारों ने न तो खून की जांच कराई और न ही अन्य कोई। प्रधानमंत्री के अभियान में बरती गई लापरवाही वहां पर मौजूद महिलाओं में चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम दस बजे शुरू हो गया था और साढ़े 12 बजे ख्त्म हो गया। इस दौरान 25 महिलाओं में से 15 का बीपी चेक किया गया। जो नार्मल निकला। अन्य किसी प्रकार की जांच होने के बाबत जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अभिषेक साहू, प्रभारी सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed