फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First arrest the accused, then we will perform the last rites

Lakhimpur Kheri News: पहले आरोपियों को पकड़ो, तब करेंगे अंतिम संस्कार

Sat, 16 Nov 2024 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
First arrest the accused, then we will perform the last rites
मृतक के घर के सामने लगी भीड़-स्रोत संवाद
धौरहरा। धौरहरा कस्बे का युवक अपनी ससुराल पढुआ थाना क्षेत्र के देवीपुरवा मजरा चदैयापुर गांव भैया दूज पर गया था। आरोप है कि ससुराल से ही उसे उसके दो मित्र बुलाकर ले गए। बुधवार की रात उसका शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद दूसरे दिन भी परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। उनकी मांग है कि पहले हत्यारोपियों को पकड़ो, तभी शव का अंतिम संस्कार करेंगे। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


धौरहरा कस्बे के जुलाहनटोला निवासी पंकज भार्गव (32) भैया दूज लेकर बुधवार को अपनी ससुराल पढुआ थाना क्षेत्र के देवीपुरवा मजरा चदैयापुर गांव गया था। बुधवार देर शाम उसका शव देवीपुरवा मार्ग पर पढुआ थाने के निकट सड़क पर मिला था। शव के पास ही एक बाइक भी पड़ी मिली थी।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मुनीषा देवी ने बताया कि पंकज को उसके दोस्त चंदन और चिंटू, प्रमोद निवासी रानीपुरवा थाना धौरहरा घर से बाइक पर बैठाकर ले गए थे। इन्हीं लोगों ने उसके पति को मारा है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम पंकज का शव धौरहरा पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। दूसरे दिन भी पुलिस के आश्वासन के बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। थानाध्यक्ष पढुआ निराला तिवारी ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed