फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First a snakebite took away her husband, now a storm and rain have destroyed her home

Lakhimpur Kheri News: पहले सर्पदंश ने छीना पति, अब आंधी-पानी ने उजाड़ा आशियाना

Sun, 27 Sep 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
First a snakebite took away her husband, now a storm and rain have destroyed her home
आंधी पानी से गिरी मंजूना की झोपड़ी।स्रोत: ग्रामीण
निघासन। बैलहा के मजरा मुड़िया निवासी मंजूना पत्नी जव्वाद की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ महीने पहले सर्पदंश से पति की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। अब शनिवार रात तेज आंधी-बारिश में उनका घर भी भरभराकर गिर गया। परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

16 मई 2026 को सर्पदंश से मंजूना के पति जव्वाद की मौत हो गई थी। परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि शनिवार रात आंधी-बारिश में उनका आशियाना ढह गया। घर गिरने के दौरान परिवार किसी तरह सुरक्षित बच गया, लेकिन अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

झंडी गांव निवासी घूरे जायसवाल की झोंपड़ी पर भी शनिवार रात तेज आंधी में सागौन का पेड़ गिर गया। झोपड़ी पूरी तरह जमींदोज हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय उसमें कोई मौजूद नहीं था और परिवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed