{"_id":"629e57f2ccba1c61726c5f74","slug":"fire-raining-from-the-sky-scorching-hot-air-lakhimpur-news-bly4873064157","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरस रही आग, झुलसा रहे गर्म हवा के थपेड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरस रही आग, झुलसा रहे गर्म हवा के थपेड़े
विज्ञापन
घड़ा खरीदती एक महिला।
कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बीच बिजली की किल्लत ने बढ़ाई परेशानी
आम जनजीवन अस्तव्यस्त, लोगों की कार्यक्षमता पर भी पड़ रहा बुरा असर
लखीमपुर खीरी। आसमान से बरसती आग, तपती धरती और गर्म हवा के थपेड़ों ने पूरे जिले को बेहाल कर रखा है। लगातार चढ़ते पारे से बाहर निकलने पर शरीर झुलस रहा है। सूखते गले को बार-बार तर करना पड़ रहा है। मौसम की तल्खी से आम जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त है। एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी तरफ बिजली की किल्लत से लोग बिलबिला उठे हैं। बारिश की आस में लोग आसमान ताक रहे हैं।
सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस बार मई में ही गर्मी ने अपने पुराने रिकार्ड तोड़ दिए थे। जून में वैसे भी गर्मी अपने चरम पर होती है, लेकिन इस बार तो गर्मी ने अपनी सारी सीमाएं तोड़ दी हैं।
सोमवार को दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। जो लोग मजबूरी में किसी काम से निकले भी वह पूरे शरीर को ढककर निकले। कड़ी धूप और भीषण गर्मी, ऊपर से गर्म के हवा के थपेड़ों से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि आने वाले पांच छह दिनों में गर्म हवाएं चलेंगी। तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की आशंका है। फिलहाल अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना नहीं है। तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी।
पिछले साल से दोगुना बिक चुके हैं एसी
गर्मी के कारण लोगों की कार्यक्षमता भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। एसी और कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। बावजूद इसके इस साल लखीमपुर में भी एसी की रिकार्ड बिक्री हुई है। इलेक्ट्रानिक्स सामान के विक्रेता आलोक चंद अग्रवाल ने बताया इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा एसी की बिक्री दोगुनी हुई है। कूलर भी खूब बिक रहे हैं। गर्मी ने उनके कारोबार को चमकाया है। भीषण गर्मी और बिजली गायब रहने के कारण मिट्टी के घड़ों की बिक्री भी खूब हो रही है।
एक तो भीषण गर्मी ऊपर से बिजली का संकट
एक तरफ भीषण गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है तो बिजली की किल्लत ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश हैं, लेकिन इस अवधि में चार से पांच घंटे बिजली गायब रहना आम बात हो गई है। रविवार को थरवरनगंज मोहल्ले में कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही तो सोमवार को महराजनगर, बहादुरनगर विकास भवन इलाके में इतना कम वोल्टेज था कि एसी, कूलर तो दूर बल्ब तक नहीं जल सके। कंप्यूटर न चल पाने से विकास भवन के कर्मचारी पूरे दिन खाली बैठे रहे। इससे पहले मेला मैदान, भुइफोरवानाथ में ट्रांसफार्मर फुंकने से पूरी रात बरखेरवा मोहल्ले में ट्रांसफार्मर खराब होने से 10-12 घंटे बिजली गायब रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में और भी बुरा हाल है। उधर, विद्युत वितरण मंडल लखीमपुर के अधीक्षण अभियंता राम शबद का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण बिजली खपत बढ़ी है, जिससे ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों पर लोड बढ़ रहा है। इसके चलते ट्रांसफार्मर फुंकने और अन्य उपकरणों के खराब होने की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे दिक्कत आ रही है।