{"_id":"5eb42dc68ebc3e909c3be07f","slug":"fire-lakhimpur-news-bly4051108106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के सामने स्थित कपड़े की दुकान में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। गुरुवार सुबह दुकान से धुआं निकलता दिखा तो आग लगने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।
मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह सलूजा की वस्त्रालय की दुकान सदर कोतवाली के सामने है। दुकान मालिक ने बताया कि शाम को वह और कर्मचारी दुकान बंद कर घर चले आए। सुबह कुछ लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा तो इसकी जानकारी उन्हें और पुलिस को दी। सूचना पर वह भी दुकान पहुंचे। पुलिस भी फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर आ गई। दुकान का ताला खोलते ही दुकान से लपटे उठने लगीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। उन्होंने आशंका जताई है कि आग गुरुवार तड़के ही शॉर्टसर्किट से लगी है। आग से साड़ियों सहित लाखों का कपड़ा जलकर नष्ट हो गया।