फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire kills teenager, closes the room

कमरा बंद कर किशोरी ने लगाई आग, मौत

Tue, 23 May 2017 12:03 AM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Tue, 23 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फूलबेहड़ के बड़ागांव भूड़ में हुई घटना
थाना फूलबेहड़ के गांव बड़ागांव में अज्ञात कारणों के चलते एक 14 वर्षीय किशोरी ने अंदर से कमरा बंद कर खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली। घरवालों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर झुलसी किशोरी को बाहर निकाला। घरवाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, इससे पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव बड़ागांव भूड़ निवासी एक व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री ने सोमवार दोपहर घर में अंदर से कमरा बंद कर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। बताते हैं परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे। चीख सुनकर घरवाले दौड़े। दरवाजा अंदर से बंद होने पर खिड़की से देखा तो किशोरी पूरी तरह आग में घिरी दिखी। किसी तरह दरवाजा तोड़कर घरवालों ने उसे बाहर निकाला। घरवाले झुलसी किशोरी को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि पुत्री की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। इंस्पेक्टर अलोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed