{"_id":"86c660c957129d9e234496ddf54252f6","slug":"fire-came-to-the-aid-of-earthquake-victims-school-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए आग आए स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए आग आए स्कूली बच्चे
मैगलगंज खीरी
Updated Sun, 10 May 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में आए भूकंप से तबाह हुए लोगों की मदद के लिए नगर के चिल्ड्रेंस एकेडमी के बच्चे आगे आए और रविवार की सुबह डोर टू डोर संपर्क कर चंदा एकत्र किया। इन बच्चों ने रविवार के दिन अवकाश न मनाकर यूनीफार्म में विद्यालय के प्रधानाचार्य और आचार्यों के साथ लोगों की दुकानों व घरों में जाकर उनके लिए मदद मांगी। बच्चों ने आर्थिक सहयोग संकलित करने के लिए स्लोगन लिखी पट्टिकाएं और एक-एक खाली डिब्बा हाथों में थामा और मिलने वाली धनराशि को डिब्बे में एकत्र किया। बच्चों के साथ आईं प्रधानाचार्या पुष्पा गुप्ता ने बताया कि पिछले दो दिनों से बच्चे कस्बों और गांवों में जाकर चंदा एकत्र कर रहे हैं। एकत्र चंदे को डीएम किंजल सिंह को सौंप देंगे।
विज्ञापन