फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire broke out in Union Bank, fire brigade extinguished it, cash safe

Lakhimpur Kheri News: यूनियन बैंक में लगी आग, दमकल टीम ने बुझाई, नकदी सुरक्षित

Sat, 05 Apr 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Union Bank, fire brigade extinguished it, cash safe
आग बुझाता फायर ब्रिगेड कर्मी-सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के गांव सैधरी स्थित यूनियन बैंक में शनिवार की सुबह सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। बैंक के अंदर से निकलते धुएं को देखकर लोगों इस बात की जानकारी पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

आग शाॅर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। दमकल की टीम ने आग बुझाई तो बैंक कर्मचारियों ने अंदर रखी नकदी सहित दस्तावेजों की जांच की। फिलहाल कंप्यूटर और कुछ फर्नीचर जलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार सुबह उस समय सैधरी मार्ग पर अफरातफरी मच गई जब यूनियन बैंक की शाखा से धुंआ निकलता दिखा। मौके से गुजर रहे लोगों ने इस बात की जानकारी डायल-112 को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। बैंक में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ी घटना होने से बच गई। बैंक मैनेजर आनंद वर्मा ने बताया कि आग शायद शाॅर्ट सर्किट से लगी होगी। हादसे में कुछ कागज और कंप्यूटर आदि जल गया है, वहीं नकदी और जरूरी दस्तावेज पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed