फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire broke out in mobile transformer, power supply of many localities was cut off

Lakhimpur Kheri News: मोबाइल ट्रांसफार्मर में लगी आग, कई मोहल्लों की बिजली हुई गुल

Wed, 14 May 2025 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in mobile transformer, power supply of many localities was cut off
लखीमपुर खीरी। गढ़ी उपकेंद्र के फीडर नंबर सात में लगा एक मोबाइल ट्राॅली ट्रांसफार्मर बुधवार तड़के तीन बजे अचानक धू-धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि ट्रांसफाॅर्मर पूरा नहीं जला। हालांकि आग लगने से कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

गढ़ी उपकेंद्र के अंतर्गत संकटा देवी से मेला मैदान रोड पर सिंह मैरिज हाल के पास लगा ट्राॅली ट्रांसफार्मर जलने से मोहल्ला द्वारिकापुरी, भटनागर कॉलोनी, गुरुद्वारा, बैंड मार्केट, बॉक्सा मंडी आदि मोहल्लों की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन

सुबह में बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। सुबह पांच से नौ बजे तक शट-डाउन पहले से तय था। ऐसे में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, टाउन नंबर दो की बिजली आपूर्ति मेला मैदान चौराहे पर नगर पालिका की ओर अतिक्रमण हटाए जाने के कारण बंद कराई गई। इसके अलावा बजरंग पैलेस के पास वाले ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति व चिकवा मंडी के पास वाले ट्रांसफाॅर्मर की आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बंद रही। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, रीवैंप के कार्य के चलते कई मोहल्लों में पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही।



ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमराई, उपभोक्ता परेशान

ममरी। आउटसोर्सिंग संविदा बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते धिरावां फीडर लाइन से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
ग्राम कैथोला, ऊंचा गांव, बेहड़ा मुल्तान, सहुआपुर, खोखाय, हेमपुर जाने वाली लाइन में रोजाना फॉल्ट होने और ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने से ग्रामीणों को नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से बुधवार सुबह 10:00 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ एन मनोस का कहना है कि शिकायत बिजली उपकेंद्र पर दर्ज कराएं, उसके बाद लाइन दिखवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed