{"_id":"67f2c4fbb7caa54b34083aee","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-40-houses-burnt-to-ashes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-142977-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 40 घर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 40 घर जलकर राख
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर क्षेत्र के गांव चकदहा में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों में चालीस घर जल गए।
धौरहरा तहसील के गांव चकदहा में रविवार की शाम सोलर पैनल से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे भगाना का घर जलने लगा। इसकी चपेट में आने से बंटू, रामकिशोर, राजिंदर, रामसागर, राममिलन, ओमकार, हरिनाम, दिनेश, सोबरन, अखिलेश, मैकिन, पराना, घनश्याम, रामू, पप्पू, सरजू, छत्रपाल, भारत, पृथ्वी पाल आदि चालीस लोगों के घर जलकर राख हो गए।
सोबरन की एक लाख की नकदी और सुकई व रामू के पंपिंग सेट, राम प्रकाश की ट्राली सहित लाखों का घरेलू सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके पर तहसीलदार आदित्य विशाल पहुंचे और अग्नि पीड़ित परिवारों के लिए फौरी तौर पर लंच पैकेट और तिरपाल की व्यवस्था की। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि लेखपाल सहित टीम भेज कर राहत सामग्री दी जा रही है।