फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire alert system is being strengthened to prevent forest fire

Lakhimpur Kheri News: जंगल की आग रोकने के लिए मजबूत किया जा रहा फायर अलर्ट सिस्टम

Mon, 12 Feb 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Fire alert system is being strengthened to prevent forest fire
फायर कंट्रोल रूम में मुस्तैद वन कर्मी। स्त्रोत- वन विभाग।
बांकेगंज। सर्दी की विदाई के साथ वसंत का आगमन हो रहा है। जंगल में आग की घटनाओं को रोकने के लिए दुधवा प्रशासन और दक्षिण खीरी वन प्रभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए संवेदनशील स्थलों पर कंट्रोल रूम बनाए जा चुके हैं। इस बार फायर अलर्ट सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है, ताकि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल रोकथाम की जा सके।
विज्ञापन

वसंत के मौसम में सूखे पत्तों से भरे जंगलों में आग की छोटी सी चिंगारी भीषण रूप धारण कर लेती है। आग लगने पर इसे तत्काल रोका जा सके, इसके लिए वन विभाग सूचना तंत्र को मजबूत कर रहा हूं। दुधवा टाइगर रिजर्व और दक्षिण खीरी वन प्रभाग में जगह-जगह कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जहां पर वन कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। आग की घटना होने पर टीमें मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाएंगी। इसके लिए वन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

साथ ही जंगल के आस-पास बसे लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी ग्रामीणों से जंगल के आसपास आग न जलाने की अपील कर रहे हैं। वनाधिकारियों का कहना है कि कहीं आग लगने की जानकारी हो तो वन कर्मियों को सूचित करें। ताकि आग पर तत्काल काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
15 फरवरी से 15 जून तक रहता है फायर सीजन
15 फरवरी से जून के महीने तक जंगल में आग की घटनाओं के मद्देनजर फायर सीजन होता है। इसको लेकर दुधवा टाइगर रिजर्व और दक्षिण खीरी वन प्रभाग मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो 24 घंटे संचालित रहेगा।
------------------------
बनाई जा रही फायर लाइन
जंगल में लगी आग को फैलने से रोकने के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व और दक्षिण खीरी वन प्रभाग में जगह-जगह फायर लाइन बनाई जा रही हैं। ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।

-------------------
दुधवा और दक्षिण खीरी में मजबूत किया जा रहा फायर अलर्ट सिस्टम
फॉरेस्ट सर्वे आफ इंडिया देहरादून से सेटेलाइट के जरिये जंगल में लगने वाली आग पर नजर रखी जाती है। अलर्ट सिस्टम के मैसेज सभी वनाधिकारियों और वन कर्मियों के मोबाइल फोन पहुंचेंगे, ताकि तत्काल एक्शन लिया जा सके। इस फायर अलर्ट सिस्टम को दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन और दक्षिण खीरी वन प्रभाग मजबूत कर रहा है। डीएफओ साउथ संजय बिस्वाल ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-------------------------------------
गर्मियों के मौसम में जंगल में लगने वाली आग की रोकथाम के लिए फायर अलर्ट सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य उपाय भी शुरू किए गए हैं। वन विभाग जंगल में आग को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
- ललित वर्मा, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व।

फायर कंट्रोल रूम में मुस्तैद वन कर्मी। स्त्रोत- वन विभाग।

फायर कंट्रोल रूम में मुस्तैद वन कर्मी। स्त्रोत- वन विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed