फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   FIR lodged against seven accused for death of 11 year old child in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: 11 साल के बालक की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा, सात आरोपी नामजद, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Fri, 04 Jul 2025 08:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 08:17 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात 11 साल के बालक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। इस मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सात आरोपियों को नामजद किया गया है। 

विज्ञापन
FIR lodged against seven accused for death of 11 year old child in Lakhimpur kheri
मृतक बालक के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात मिले बालक के शव मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। साथ ही शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि किशोर को किसी ने मारकर फंदे से लटका दिया। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर झंडी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


गांव रघुवरनगर निवासी जमुना का 10 वर्षीय पुत्र पप्पू बृहस्पतिवार की शाम मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की, तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने बबूल के पेड़ से लटके शव की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन बेटे का शव देखकर बेसुध हो गए।
विज्ञापन


गांव में फैल गया था तनाव 
गुस्साए परिजनों ने डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। एएसपी के आश्वासन के बाद शव को उतारा गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। शव गांव पहुंचते ही लोगों में आक्रोश भड़क गया। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस बल के साथ एसडीएम निघासन राजीव निगम, निघासन सीओ महक शर्मा, पलिया सीओ यादवेंद्र और तहसीलदार मुकेश वर्मा सहित निघासन, सिंगाही, तिकुनियां, मझगईं, शारदानगर, पढ़ुआ थाने की फोर्स मौजूद रही।

चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप
मृतक के पिता जमुना ने आरोप लगाया कि गांव के ही नय्यूम, कय्यूम, शहरुद्दीन, जाहिर, मुश्ताक, मुमताज और छोटे के खिलाफ पहले से जमीन का विवाद चल रहा था। कई बार झंडी चौकी में शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस शिकायत पर एसपी संकल्प शर्मा ने तत्काल प्रभाव से झंडी चौकी इंचार्ज को लाइनहाजिर कर दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं मामले में लापरवाही बरतने वाली क्षेत्रीय लेखपाल विद्योतमा के विरुद्ध एसडीएम राजीव निगम ने कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है।

नामजद आरोपी पुलिस हिरासत में
पप्पू हत्याकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतक बच्चे के परिजनों की मांगों पर प्रशासन से सहमति बनने के बाद शुक्रवार शाम करीब सात बजे बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों की प्रमुख मांग थी कि विवादित भूमि पर अवैध कब्जे को प्रशासन एक सप्ताह के भीतर खाली कराए और इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed