{"_id":"68b34c76b5d1f87f68069b67","slug":"fir-lodged-against-officers-of-bajajs-three-sugar-mills-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-154507-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बजाज की तीन चीनी मिलों के अफसरों पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बजाज की तीन चीनी मिलों के अफसरों पर एफआईआर दर्ज
Sun, 31 Aug 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
अंजनी कुमार दीक्षित
लखीमपुर खीरी। किसानों का 559.99 करोड़ रुपये का गन्ने का भुगतान न करने पर बजाज हिन्दुस्थान लिमिटेड की जिले की तीनों चीनी मिलों के अफसरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संबंधित सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिवों ने खंभारखेड़ा, पलिया व गोला चीनी मिल के प्रबंधक निदेशक, अध्यासी, मुख्य वित्त अधिकारी, डीजीएम को नामजद किया है। उन पर किसानों के साथ विश्वासघात और धोखाधड़ी करने सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं।
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, बजाज की गोला मिल पर 235.25 करोड़, पलिया पर 168.36 करोड़ और खंभारखेड़ा पर 156.37 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। इसको लेकर चीनी मिल प्रबंधन को कई बार नोटिस जारी किए गए, फिर भी भुगतान नहीं किया गया। गन्ना आयुक्त ने तीनों के खिलाफ वसूली प्रमाण पत्र निर्गत किया, लेकिन फिर भी स्थिति जस की तस रही।
इधर, किसान गन्ना भुगतान के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। ऐसे में गन्ना विकास विभाग ने गोला गोकर्णनाथ, पलियाकलां एवं खंभारखेड़ा चीनी मिल के प्रबंधक निदेशक अजय कुमार शर्मा, मुख्य वित्त अधिकारी सुनील कुमार ओझा, उप महाप्रबंधक लीगल धर्मेंद्र सिंह एवं अध्यासी क्रमशः नीरज बंसल, ओम प्रकाश चौहान, अवधेश कुमार गुप्ता के विरुद्ध गन्ना मूल्य भुगतान न कर कृषकों के साथ विश्वासघात एवं धोखाधड़ी करने व आर्थिक शोषण करने, किसानों को में असंतोष को बढ़ावा देने आदि के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 एवं 61 (02) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यह सब ड्रामेबाजी
फोटो-38
बजाज ग्रुप पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ किसानों को गुमराह कर ड्रामेबाजी की जाती है। चाहे नीलामी हो या मुकदमा पंजीकृत किया गया हो। कार्रवाई सिर्फ कागजों पर होगी, गिरफ्तारी होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। गन्ना किसानों के जख्मों पर सिर्फ मलहम लगाने का काम किया गया है।
-अंजनी कुमार दीक्षित, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन
-- -- -- -- -- -- -- -
किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न करने पर बजाज ग्रुप की खंभारखेड़ा, गोला व पलिया में स्थित तीनों मिलों के अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गन्ना भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री काफी सख्त हैं।
-वेद प्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बजाज ग्रुप का विगत वर्ष का कोई भी पैसा बकाया नहीं है। इस वर्ष भी 60 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। बैंक लिमिट न होने के कारण चीनी बिक्री से प्राप्त धनराशि का 85 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान किया जा रहा है। शेष बकाया भुगतान शीघ्र करने का प्रयास किया जा रहा है।
-सतीश श्रीवास्तव, पीआरओ, बजाज चीनी मिल