{"_id":"571cc1334f1c1bfa248b53ce","slug":"fines-levied-by-mobile-business-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार कर सचल दल ने वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार कर सचल दल ने वसूला जुर्माना
ब्यूरो गौरीफंटा।
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलिया से गौरीफंटा आ रही एक यात्री बस की व्यापार कर के सचल दल ने डिगनिया तिराहे पर चेकिंग की। इसमें फर्जी बिल से नेपाल ले जाया जा रहा लाखों रुपये का किराना-परचून का सामान मिला। सचल दल के अधिकारियों ने सामान ले जा रहे लोगों से लगभग 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
लखीमपुर से आए व्यापार कर के सचल दल ने मुखबिर की सूचना पर डिगनिया तिराहा पर औचक चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने पलिया से गौरीफंटा जा रही एक बस को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें लाखों रुपये का किराना-परचून का समान बरामद हुआ। बताया कि सामान के साथ पक्के बिल नहीं थे जिसके चलते दो लोगों से लगभग 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूलकर सामान को छोड़ दिया गया। इसके साथ ही दल ने और भी लोगों से फुटकर सामान ले जाते समय जुर्माना वसूल किया है। सचल दल की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।