फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fight for land possession, seven people injured

Lakhimpur Kheri News: जमीन पर कब्जे के लिए मारपीट, सात लोग घायल

Sun, 17 Aug 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fight for land possession, seven people injured
कोतवाली में बैठे घायल। संवाद
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरवा में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया। इसमें करीब सात लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त भूमि ग्राम समाज की बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी जियाउल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आवासीय भूमि का बैनामा पीड़ित ने कराया था। इस पर रविवार सुबह करीब 11 बजे भटपुरवा पूर्व प्रधान जीतराम, बहोरी और उत्तम आदि लोग जबरिया कब्जा करने की नीयत से नींव खोदने लगे। मना किया तो उपरोक्त लोगों ने ईंट पत्थर, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर हमला किया। इससे जियाउल, इब्राहिम, मुन्ना, हबीब, रहनुमा पत्नी ऐनल अहमद व शरीफ तथा शहरोज पत्नी अब्दुल घायल हो गए। दूसरे पक्ष के सिद्धू और दीपू को भी चोटें आई हैं। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक उक्त भूमि ग्राम समाज की है। दोनों पक्षों ने आवासीय बैनामा भी कराया है। इसकी जांच एसडीएम शशिकांत मणि कर रहे हैं। दोनों पक्षों को पुलिस ने निस्तारण तक कब्जेदारी से रोका भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि इसमें दोनों पक्षों पर पहले निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। भूमि ग्राम समाज की है। दोनों पक्ष अपने बैनामा दिखा कब्जा करना चाहते थे। इसी दौरान मारपीट हुई है। मामले में दोनों पक्षों को कब्जेदारी से रोका गया था। भूमि की जांच राजस्व विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed