फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fight between farmers during the distribution of fertilizer at the shop in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: खाद के लिए मारामारी, दुकान पर वितरण के दौरान भिड़े किसान... जमकर हुई मारपीट

Sat, 02 Aug 2025 12:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 12:41 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में खाद के लिए मारामारी मची है। मझगईं क्षेत्र के कस्बा बम्हनपुर में शनिवार को एक दुकान पर खाद वितरण के दौरान किसान भिड़ गए। मारपीट हो गई। 

विज्ञापन
fight between farmers during the distribution of fertilizer at the shop in Lakhimpur kheri
किसानों में हुई मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के कस्बा बम्हनपुर में खाद की दुकान पर शनिवार सुबह खाद वितरण के दौरान किसानों के बीच मारपीट हो गई। वहां मौजूद अन्य किसानों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। इस बीच दुकान बंदकर विक्रेता भाग गया। 

विज्ञापन


गोविंदपुर निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वह खाद के लिए कई दिनों से दुकान के चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि दुकानदार द्वारा सुबह नौ बजे दुकान खोलकर अपने चहेतों को बुलाकर खाद दे दी जाती है। उसके बाद खाद न होने व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में खाद वितरण कराने आदि बहाने बताकर किसानों को वापस भेज देता है। 
विज्ञापन


बोटन पुरवा निवासी तारा देवी ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति आया और पहचान वालों को खाद दिलवा दी। जबकि तमाम किसान लाइन में लगे हुए थे। वहां मौजूद किसानों ने जानकारी होने पर उस व्यक्ति को पकड़ लिया और उससे मारपीट होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए भड़क गए थे किसान 
धर्मापुर टांडा निवासी प्रहलाद, गोविंदपुर फार्म निवासी शमशेर सिंह, बोटन पुरवा निवासी तारादेवी ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे दुकान खोलकर दुकानदार ने धर्मापुर से आए किसानों को अधिक मात्रा में खाद देकर अन्य किसानों को नजरअंदाज करते हुए लाइन में लगने को कहा, जिससे किसान भड़क गए थे। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: बर्बरता से गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार, हाथ-पैर तोड़े... लिवर भी फटा

इससे पूर्व भी किसानों को खाद वितरण की सूचना देकर दुकानदार ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण की जाएगी और दुकान बंदकर भाग गया था। शनिवार को भी दुकानदार ने खाद लेने आए किसानों को आपस में लड़वाकर दुकान बंदकर भाग गया। किसानों ने प्रशासन से ऐसे दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed