फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband arrested for brutally killing pregnant wife in Bareilly

Bareilly News: बर्बरता से गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार, हाथ-पैर तोड़े... लिवर भी फटा

Sat, 02 Aug 2025 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 02 Aug 2025 01:42 AM IST
सार

बरेली के गांव मगरासा में बुधवार की रात गर्भवती महिला को उसके पति ने बेरहमी से पीटा था। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए थे। पिटाई से उसका लिवर फट गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Husband arrested for brutally killing pregnant wife in Bareilly
मृतका सुमन का फाइल फोटो, हत्यारोपी सोमपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव मगरासा में बुधवार रात गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


गांव मगरासा में बुधवार रात शराब के नशे में धुत सोमपाल ने पत्नी सुमन पर मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। उसके बाद लाठी से बेरहमी से पीटकर मार डाला। मृतका के पिता पूरनलाल ने आरोपी सोमपाल के खिलाफ दहेज के हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने मय फोर्स के साथ अहरौला चौराहे के पास से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया है।हत्या आरोपी पति सोमपाल ने पुलिस के समक्ष अपनी पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल किया है। इधर, थाना प्रभारी निरीक्षक के रविंद्र कुमार ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: पत्नी का कत्ल... पति ने प्रेमिका के लिए मार डाला; मुश्किल में दो परिवार के पांच बच्चे, सलाखों के पीछे बेटी

पांच साल पहले हुई थी शादी 
थाना क्योलड़िया क्षेत्र के मरगापुर गांव निवासी पूरनलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुमन की शादी लगभग पांच साल पहले मगरासा निवासी सोमपाल के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही सोमपाल शराब पीकर पत्नी को पीटता था। एक लाख रुपये लाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाता था।

यह भी पढ़ें- प्रेमिका के लिए बीवी का कत्ल: अधूरी रह गई मन्नत की ख्वाहिश, ओमसरन ने किया था ये वादा; बरेली हत्याकांड की कहानी

बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों व पुलिस से सूचना मिलने पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके दोनों हाथ और एक पैर टूटा हुआ था। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। पूरनलाल ने सोमपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हाथ-पैर तोड़े, लिवर भी फटा
आरोपी सोमपाल ने अपनी पत्नी को बर्बरतापूर्वक पीटा था। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए थे। पिटाई से सुमन का लिवर भी फट गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। यही नहीं गर्भ में पल रहे भ्रूण की भी मौत हो गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी बर्बरता देख सन्न रह गए।

आरोपी ने मां को शौचालय में कर दिया था बंद 
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात सोमपाल नशे में आया और सुमन से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सुमन को पीटा तो वह जान बचाने के लिए थोड़ी दूर पर अलग रह रहीं दिव्यांग सास कामेश्वरी देवी के घर पहुंची। उसने कहा कि मां मुझे बचाओ, यह मार डालेंगे।

कामेश्वरी देवी ने बाहर निकलकर बहू को बचाने की कोशिश की। बताते हैं कि सोमपाल के सिर पर खून सवार था। उसने दिव्यांग मां को शौचालय में बंद कर दिया। कुछ देर बाद कमरे में बंद कर सुमन की डंडों से पिटाई की। पास में ही सोमपाल के दोनों भाइयों का घर है, लेकिन सुमन चीखती रही, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed