फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fight between BJP and SP in Mitouli

मितौली में भाजपा और सपा के बीच लड़ाई

Tue, 22 Jun 2021 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fight between BJP and SP in Mitouli
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को होगा नामांकन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की तिथि नजदीक आने के साथ ही सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। सपा अपना प्रत्याशी कई दिन पहले ही घोषित कर चुकी है, जबकि भाजपा ने अब तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। खास बात यह है कि मितौली क्षेत्र में ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी कब्जाने की जोर-आजमाइश हो रही है, क्योंकि भाजपा के संभावित उम्मीदवार भी मितौली क्षेत्र से हैं।
सपा की ओर से कस्ता के पूर्व विधायक सुनील भार्गव लाला की बहू अंजली राज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदार हैं तो दूसरी ओर निवर्तमान अध्यक्ष सुमन सिंह के पति नरेंद्र सिंह अपने कंडीडेट ओमप्रकाश भार्गव को अध्यक्ष बनाने के प्रयास में हैं। दोनों ही खेमे राजनीतिक रूप से एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी होने के साथ ही क्षेत्रीय भी हैं। लिहाजा दोनों में लड़ाई काफी कांटे की मानी जा रही है। सदस्यों को अपने पक्ष में साधने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा का दावा है कि 24 सदस्य उसके पाले में हैं तो वहीं भाजपा ने 30 सदस्यों को अपने पाले में लाने की बात कही है, जबकि जीत के लिए 37 सदस्यों की जरूरत पड़ेगी। हालांकि अभी चुनाव में कई दिन शेष हैं, जिससे पहले 26 जून को होने वाले नामांकन की तैयारी में दोनों दल जुटे हैं। भाजपा का पलड़ा इस लड़ाई में भारी प्रतीत हो रहा है, क्योंकि उनके आठों विधायक और दोनों सांसद चक्रव्यूह तैयार कर रहे हैं। सदस्यों को अपने संपर्क में लेकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि कोरोना काल के चलते इस बार सदस्यों को अभी पर्यटन स्थल पर नहीं भेजा जा रहा है, लेकिन चुनाव होने के बाद सदस्यों को उनके मनचाहे टूर पर भेजा जाएगा। कई सदस्य विधायक और सांसदों के साथ जनसंपर्क में जुटे हैं। तो कुछ परदे के पीछे रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

चुनाव की तैयारी जारी है और अध्यक्ष बनाने के लिए पर्याप्त सदस्यों की संख्या भी है। एक-दो दिन में प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। तब तक संभावित उम्मीदवार सदस्यों से संपर्क कर उनका समर्थन हासिल कर रहे हैं।
- सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed