फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fever spreads in Suagada village adjacent to the city, woman dies

Lakhimpur Kheri News: शहर से सटे गांव सुआगाड़ा में फैला बुखार, महिला की मौत

Sat, 14 Sep 2024 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fever spreads in Suagada village adjacent to the city, woman dies
मृतका मालती
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव सुआगाड़ा में बृहस्पतिवार की देर शाम एक महिला की मौत हो गई। महिला को चार दिन पहले बुखार आया था। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। महिला के परिवार में अन्य कई सदस्य भी बुखार की चपेट में हैं। गांव के हर घर में कोई न कोई सदस्य बुखार से ग्रसित है।
विज्ञापन

सुआगाड़ा के शिव मंदिर के पास गली निवासी मुकेश कुमार की पत्नी मालती (35) को चार दिन पहले बुखार आया था। बुखार आने पर परिजनों ने एक निजी से चिकित्सक को दिखाया। फायदा न होने पर परिजन दोबारा डॉक्टर दिखाया। महिला की हालत गंभीर और जांच में प्लेटलेट्स बहुत कम होने पर डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन बृहस्पतिवार को लखनऊ लेकर पहुंचे और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मुकेश ने बताया बृहस्पतिवार की रात करीब 11:30 बजे उनकी पत्नी की मौत हो गई। मुकेश मजदूरी करते हैं। मुकेश के दो बच्चे हैं। मां की मौत पर दोनों बच्चों का रो- रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
परिवार के अन्य सदस्य बुखार की चपेट में
मुकेश के परिवार के ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया घर के और कई सदस्य बुखार की चपेट में है। परिवार में पवन की पत्नी नीलम, ज्ञानेंद्र का बेटा राजा, बेटा सुधांशु, परिवार के छोटेलाल, सरला, विनय आदि कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। ज्ञानेंद्र ने बताया मुकेश व उनके दोनों बच्चों को भी बुखार आया था, जो फिलहाल ठीक हैं। इसके अलावा गांव के सुनील प्रजापति आदि बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित है।
------------------------

हर घर में कोई न कोई बुखार की चपेट में
सुआगाड़ा में के प्रत्येक घर में कोई न कोई बुखार की चपेट में है। इसमें बूढ़े बच्चे बुजुर्ग महिला पुरुष हर प्रकार के लोग बुखार से ग्रसित हैं। पूरे गांव में बुखार तेजी से फैलता जा रहा है, लेकिन दुर्भाग्य आज तक कोई भी स्वास्थ्य की टीम यहां नहीं पहुंची न ही कोई कैंप लगा।
-------------
प्रधान-सचिव की लापरवाही ग्रामीणों पर पड़ भारी
शहर से सटा होने के बाद भी इसकी दुर्दशा है। यहां न तो ठीक से सफाई होती है न ही कोई ध्यान देता है। मुख्य सड़क की नाली पूरी तरह बंद है। ऐसे में घरों का गंदा पानी खाली प्लॉट में भरा रहता है। जहां मच्छर पनपते हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान से कहा, लेकिन प्रधान ने नहीं सुनी। गांव के और कई हिस्सों में भी काफी जगह गंदगी और जलभराव है। हर घर में बुखार से लोग पीड़ित हैं।

-------------------------------------
सुआगाड़ा में शनिवार को टीम भेजकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए टीमों को निर्देश दिया जा चुका है।
-डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ

मृतका मालती

मृतका मालती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed