फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fever eight And child recruitment

बुखार से पीड़ित आठ और बच्चे भर्ती

Thu, 08 Oct 2015 07:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Oct 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हालत यह है कि जहां ओपीडी में प्रतिदिन बुखार से पीड़ित लोगों की भीड़ जुटती है वहीं भर्ती होने वाले मरीजों में भी कमी नहीं आ रही है। बृहस्पतिवार को जिले में बुखार से पीड़ित आठ बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि चार बच्चों को गंभीर हालत के चलते लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में आठ बच्चों को भर्ती कराया गया है। इन बच्चों में थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम इलाइची पुरवा निवासी शेखर का आठ वर्षीय पुत्र रोचक, कोतवाली सदर के मोहल्ला वाल्मीकि नगर निवासी अशोक कुमार का 13 वर्षीय पुत्र अभय, ग्राम भरतपुर निवासी बाबूराम का दो वर्षीय पुत्र अतुल, कस्बा और थाना निघासन निवासी प्रेमकुमार का आठ वर्षीय पुत्र अपूर्व, कस्बा खीरी टाउन के मोहल्ला जोशीटोला निवासी अनिरुद्ध कुमार का 11 वर्षीय पुत्र रौनक, ग्राम दहेरला निवासी राजकमल का दस वर्षीय पुत्र ओम,  थाना व कस्बा मितौली निवासी शैलेंद्र का दो वर्षीय पुत्र बसंत और ग्राम जरवाबगंज निवासी आशिक के छह वर्षीय पुत्र अरशद को बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन बच्चों के अलावा जिला अस्पताल में पहले के भर्ती आठ वर्षीय अरविंद, छह वर्षीय सार्थक चार वर्षीय प्रीति और और नौ वर्षीय रविंद्र को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed