{"_id":"67c5d377817f326123d278da0e129bfd","slug":"female-elephant-is-unwell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथिनी के पेट में निकले कीड़े, चोट के निशान नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथिनी के पेट में निकले कीड़े, चोट के निशान नहीं
पलियाकलां।
Updated Mon, 25 Jan 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधवा नेेशनल पार्क की सोठियाना रेंज की कैमा चौकी के पास गश्त के दौरान रविवार को एक हथिनी का शव मिला था। हथिनी का सोमवार को तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें बताया गया है कि उसके पेट में कीड़ थे और कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं थे। इसके बाद शव को वहीं दफना दिया गया। पोस्टमार्टम डीडी और फारेस्ट कंजर्वेटर दुधवा पीपी सिंह, किशनपुर वार्डन कल्पनाथ गौतम की मौजूदगी में डॉ. नेहा सिंघई, सूड़ा के डॉ. बीएल निगम और उप मुख्य चिकित्साधिकारी (वैटेनरी) डॉ. जेबी सिंह की टीम ने किया। टीम ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। डीडी पीपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
हथिनी के नहीं होते हैं दांत
वन्य जीव विशेषज्ञों का कहना है कि हथिनी के दांत नहीं होते हैं, ऐसे में उनके दांत काटे जाने वाली बात महज अफवाह है।
विज्ञापन
हथिनी के नहीं होते हैं दांत
वन्य जीव विशेषज्ञों का कहना है कि हथिनी के दांत नहीं होते हैं, ऐसे में उनके दांत काटे जाने वाली बात महज अफवाह है।